राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल डूंगरपुर के दौरे पर, भागवत कथा में होंगे शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 14 फरवरी को डूंगरपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री पुनाली गांव में भागवत कथा में हिस्सा लेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 14 फरवरी को डूंगरपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री पुनाली गांव में भागवत कथा में हिस्सा लेंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भी जाने की संभावना है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश कॉर्निया के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 14 फरवरी को दोपहर 2:10 पर दोवड़ा हवाई पट्टी पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी होंगे। सीएम गहलोत दोवड़ा हवाई पट्टी से कार से पुनाली पहुंचेंगे। पुनाली में सर्व समाज की ओर से आयोजित भागवत कथा में हिस्सा लेंगे। सीएम भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार डूंगरपुर दौरे पर हैं। सीएम गहलोत के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, एसपी राशि डोगरा डूडी के साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोदनिया पुनाली पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+