राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अधिवेशन की कमेटी में शामिल, छतीससगढ़ के रायपुर में होगा अधिवेशन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की अधिवेशन कमेटी में शामिल किया गया है. सीएम गहलोत इस अधिवेशन में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले अधिवेशन की कमेटी में शामिल किया गया है। इस महीने के आखिर में रायपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन के लिए शुक्रवार को आयोजन समिति और स्वागत समिति का गठन किया गया। पार्टी का 85वां पूर्ण अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा। जिसमें राजनीति और अर्थशास्त्र समेत छह विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल की अगुवाई में आयोजन समिति का गठन किया गया है। वहीं पार्टी महासचिव तारिक अनवर को इसका संयोजक बनाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+