राजस्थान बजट सत्र कल से शुरू होगा, BJP ने अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए बनाई यह रणनीति

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट 2021 का सत्र दस फरवरी सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसी सत्र में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार वित्त वर्ष 2021-22 का बजट भी पेश करेगी। बजट सत्र को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों ने खासी तैयारियां की है। कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी का दौर और किसान आंदोलन के बीच प्रदेशवासियों को कई सौगात देने वाली है जबकि विपक्षी दल भाजपा ने अशोक गहलोत सरकार को बजट सत्र में घेरने की तैयारी में है।

Rajasthan budget session will start tomorrow, BJP made this strategy to surround Ashok Gehlot government

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने ऐसे 50 से ज्यादा मुद्दों को चुना है जिनको लेकर सरकार को सदन में चुनौती दी जाएगी। अशोक गहलोत सरकार जिन मुद्दों पर विफल रही है उन सभी मुद्दों पर सदन के अंदर सरकार को घेरा जाएगा।

इधर, बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि बजट सत्र में गहलोत सरकार को चुनौती देने के लिए प्रतिदिन विधायकों को सुबह 10:00 बजे तक विधानसभा पहुंचना होगा और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।

इस चर्चा में जो सामने निकल कर आएगा उसके निर्धारण के लिए एक कोर ग्रुप का भी गठन किया गया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत वरिष्ठ विधायक होंगे। जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में होंगी तो उनसे भी मुद्दों के बारे में रायशुमारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+