Rajasthan : CM अशोक गहलोत पेश कर रहे Budget 2023, पत्‍नी सुनीता का गाना हो रहा वायरल

सीएम अशोक गहलोत की पत्‍नी सुनीता गहलोत के नए बन्‍ना बन्‍नी लोकगीत 'तेरा लहर लहर जिया होये...ओ बन्‍नी जयमाला गले में डाल दे' को दो दिन में 22 सौ से ज्‍यादा देख चुके हैं।

CM Ashok Gehlot wife Singer Sunita Gehlot

Ashok Gehlot wife Singer Sunita Gehlot YouTube Channel: राजस्‍थान विधानसभा में शुक्रवार सुबह 11 बजे से मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बजट 2023 पेश कर रहे हैं, इधर यूट्यूब पर सीएम अशाक गहलोत की पत्‍नी सुनीता गहलोत का गाना वायरल हो रहा है।

दरअसल, राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की पत्‍नी सुनीता गहलोत ने अपने यूट्यूब चैनल पर विवाह का नया गाना रिलीज किया है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। सुनीता गहलोत ने यूट्यूब पर Singer Sunita Gehlot के नाम से चैनल बना रखा है, जिस पर आठ फरवरी 2023 को 'जयमाला' लोकगीत अपलोड किया गया है।

सीएम अशोक गहलोत की पत्‍नी सुनीता गहलोत के नए बन्‍ना बन्‍नी लोकगीत 'तेरा लहर लहर जिया होये...ओ बन्‍नी जयमाला गले में डाल दे' को दो दिन में 22 सौ से ज्‍यादा देख चुके हैं। 29 सितम्‍बर 2022 से शुरू किए गए सुनीता गहलोत के यूट्यूब चैनल को अब तक 53 हजार 662 बार देखा जा चुका है। इस पर 3.92K subscribers हैं। अब तक चार लोकगीत अपलोड किए जा चुके हैं।

रोजगार गारंटी योजना पर हंगामा

उल्‍लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ने सुबह 11 बजे राजस्‍थान विधानसभा में बजट भाषण शुरू किया। उन्‍होंने महात्‍मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने व रोजगार दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की घोषणा की बात कही, जिस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्‍थगित कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+