Rajasthan: BJP ने इन 8 नेताओं को दी लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 25 सीटों पर जीत की जिम्‍मेदारी

Rajasthan BJP News: देश में राजनीति पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के मोड में आ गई हैं। राजस्‍थान में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीतने के लिए खास प्‍लान बनाया है।

राजस्‍थान भाजपा ने अपने आठ नेताओं को 25 सीटों पर जीत की जिम्‍मेदारी दी है। खबर है कि राजस्‍थान में भाजपा ने क्‍लस्‍टर इंचार्ज बनाकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है।

Rajasthan BJP in Lok Sabha election 2024

इसके तहत राजस्‍थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर टिकट चयन से लेकर स्‍थानीय समीकरण साधने और उन सीटों पर जीत का रोड मैप तैयार करने की जिम्‍मेदारी प्रभुलाल सैनी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, जोगेश्‍वर गर्ग, राजेंद्र गहलोत, प्रसन्‍न चंद मेहता और नारायण पंचारिया को जिम्‍मेदारी दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये नेता सीधे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में काम करेंगे और अपने कामों की रिपोर्ट भी उन्‍हीं को सौपेंगे।

राजस्‍थान पत्रिका में छपी खबर में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राजस्‍थान भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों को आठ क्‍लस्‍टर में बांटा है। एक क्‍लस्‍टर में चार और बाकी में तीन-तीन लोकसभा सीटें रखी गई हैं। एक क्‍लस्‍टर का इंचार्ज प्रदेश स्‍तर के नेता को बनाया गया है। यह नेता दिल्‍ली में तीन बड़े नेताओं में से एक को रिपोर्ट सौंपेगे।

खबर यह भी है कि भाजपा ने अपने सभी क्‍लस्‍टर इंचार्ज को दिल्‍ली बुला लिया है। मंगलवार को दिल्‍ली में प्रस्‍तावित बैठक में इन नेताओं को उनके लोकसभा क्षेत्र की जानकारी मिलेगी। बैठक भाजपा आलाकमान की मौजूदगी में होगी। इसमें अन्‍य राज्‍यों के क्‍लस्‍टर इंचार्ज भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Abdul Jabbar: अरमान मलिक तो कुछ नहीं इसके सामने, 63 वर्षीय 11 बच्‍चों के पिता ने की 8वीं शादी

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 115 सीटें मिली। भजन लाल शर्मा मुख्‍यमंत्री, दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा उपमुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं। 25 अन्‍य मंत्री भी।

कहा जा रहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में राजस्‍थान में 135 से 140 सीटें जीतने का अनुमान था, मगर 115 सीटें ही जीत पाए। फिर करणपुर उपचुनाव में भी भाजपा हार गई।

अब ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्‍थान की एक-एक विधानसभा सीट पर फोकस कर रही है। प्रेदश में 11 सीटें ऐसी रही थीं, जहां भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले वोट कम मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+