Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में आखिर क्यों धीमा चल रहा मतदान, जानिए असल वजह
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राज्य की दिग्गज नेताओं ने मतदान बूथ पर जाकर मतदान किया है। लेकिन कई मतदान बूथ पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया में समय लग रहा है। मतदाताओं को मतदान के बाद कंफर्मेशन के लिए रूकना पड़ रहा है। ईवीएम मशीन में बीप बजने तक इंतजार कर रहे हैं। लोग घरों से निकाल कर मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। ऐसे में ईवीएम में मतदान प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। इसका असर मतदान प्रक्रिया पर दिख रहा है।
प्रदेश के बड़े नेता पहुंचे वोट डालने
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिवार सहित जोधपुर में, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जयपुर में मतदान किया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

प्रदेश में मतदान के लिए दिख रहा उत्साह
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने घरों से निकलकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दैनिक दिनचर्या के कामों से निपटने के बाद लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारे दिखाना शुरू हो गई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications