राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, गहलोत ने मानी हार

चुनाव परिणामों को देखते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी हार को स्वीकार करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारे ऊपर गलत आरोप लगे जिसकी वजह से हम चुनाव हार गए। अशोक गहलोत ने चुनाव में हार की ठीकरा केन्द्र की यूपीए सरकार पर फोंड़ा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नाकामियों की वजह से हम चुनाव हारे है। उन्होंने महंगाई के मुद्दे को हार की सबसे बड़ी वजह बताया। हार के कारणों को गिनवाते हुए गहलोत ने कहा कि हम अपनी सफलताओं को भुनाने में असफल हुए है। उन्होंने कहा कि हार की वजहों पर चिंतन करने की जरुरत है। जहां गहलोत अपनी हार को रोना रोते रहे तो वहीं भाजपा की रानी वसुंधरा राजे ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications