राजस्थान विधानसभा बजट सत्र : कृषि कानूनों पर हंगामा, पहले दिन ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं MLA इंदिरा मीणा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरुआत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में माकपा विधायक बलवान पूनिया ने हंगामा शुरू कर दिया। बलवान वेल में आकर हंगामा करते रहे और राज्यपाल अभिभाषण पढ़ते रहे।

21 दिवंगत नेताओं को भी श्रद्धांजलि

21 दिवंगत नेताओं को भी श्रद्धांजलि

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में शोकाभिव्यक्ति होगी। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से हुए हादसे में मारे गए लोगों के अलावा 21 दिवंगत नेताओं को भी श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद अगले दिन तक के लिए कार्यवाही स्थगित होगी।

Recommended Video

    Rajasthan Assembly Budget Session: MLA Indira Meena ट्रैक्टर चलाकर पहुंची विधानसभा | वनइंडिया हिंदी
    आकर्षक का केंद्र विधायक इंदिरा मीणा रहीं

    आकर्षक का केंद्र विधायक इंदिरा मीणा रहीं

    इधर, राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए सुबह 11 से पहले ही विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे आकर्षक का केंद्र विधायक इंदिरा मीणा रहीं, जो ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। किसान आंदोलन और ट्रैक्टर रैली के दौर में विधायक मीणा का इस तरह से विधानसभा पहुंचना चर्चा का विषय रहा।

    गांधीनगर सरकारी आवास से विधानसभा तक ट्रैक्टर पर सवारी

    गांधीनगर सरकारी आवास से विधानसभा तक ट्रैक्टर पर सवारी

    सवाई माधोपुर जिले के बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा जयपुर के गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास से राजस्थान विधानसभा तक ट्रैक्टर से पहुंची हैं। खास बात है कि ट्रैक्टर उन्होंने खुद चलाया था। विधानसभा के गेट तक पहुंचने से पहले ही पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को देखकर विधायक ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग ड्राइवर को थमा दी।

    24 फरवरी को आ सकता है राजस्थान बजट

    बता दें कि राजस्थान विधानसभा के इसी सत्र में अशोक गहलोत सरकार वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की अध्यक्षता में विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति बीएसी की बैठक होगी, जिसमें बजट की तारीख और बजट सत्र का कामकाज तय होगा। संभवतया राजस्थान सरकार की तैयारी 24 फरवरी को बजट पेश करने की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+