राजस्थान: प्रदेश में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 726.36 करोड़ रुपए की स्वीकृति, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन जैसे 71 कार्यों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत के इस फैसले से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन आदि 71 विभिन्न कार्यों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इनमें जयपुर में 9 कार्य, भरतपुर में 7, सीकर में 5, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर तथा उदयपुर में 4-4, करौली, नागौर, पाली तथा हनुमानगढ़ में 3-3, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जालोर, झुन्झुनूं, बीकानेर तथा भीलवाड़ा में 2-2, जोधपुर, राजसमंद, सिरोही, चुरू, झालावाड़, बाड़मेर, बूंदी, अजमेर, दौसा तथा टोंक में 1-1 कार्य सहित कुल 71 निर्माण कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़कों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए स्टेट हाईवे, मेगा हाईवे, जिला सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में सड़कों के निर्माण तथा उन्नयन कार्याें के संबंध में घोषणा की गई थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications