राजस्थान: मिलेट्स कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन 13 और 14 मार्च को, सीएम गहलोत होंगे मुख्य अतिथि

राजस्थान में कृषि विपणन विभाग 13 और 14 मार्च को मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

ashok gehlot

राजस्थान में 13 और 14 मार्च को मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन होगा। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी दिनेश कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। इसी के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव का आयोजन 13 और 14 मार्च, 2023 को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि ज्वार और बाजरा मिलेट्स की खेती के लिए राज्य में बेहद अनुकूल जलवायु है। इनकी खेती के लिए पानी की कम आवश्यकता होती है। साथ ही कीट एवं बीमारियों के प्रकोप से भी फसले कम प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि गेहूं और चावल की अपेक्षा बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी और सांवा में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और खनिज भरपूर होने के कारण इनको चमत्कारी अनाज के रूप में स्वीकार किया गया है। दिनेश कुमार ने बताया कि इस कॉनक्लेव में मिलेट्स स्टार्ट अप्स एवं कृषि प्रसंस्करण के 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलेट्स के महत्व के बारे मे जागरूक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+