राजस्थान: भरतपुर के कुम्हेर में स्थापित होगा 400 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान में गहलोत सरकार किसानों और ग्रामीणों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर के कुम्हेर में 400 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी है।

राजस्थान में गहलोत सरकार किसानों और ग्रामीणों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के कुम्हेर में 400 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक इसकी स्थापना में लगभग 233.43 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री की मंजूरी से किसानों को विद्युत आपूर्ति सुचारू मिलेगी तथा छीजत कम होगी। इस जीएसएस के निर्माण से भरतपुर, धौलपुर सहित अलवर जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में विद्युत ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न जीएसएस स्थापना की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा के क्रम में सीएम गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications