Rajasthan पहुँची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, गहलोत पायलट ने डांस कर किया यात्रा का स्वागत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने राहुल गांधी के साथ डांस किया। राजस्थान में यात्रा 18 से 20 दिन रहने वाली है।

Rajasthan के झालावाड़ जिले के चावली चौराहा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने रविवार शाम में प्रवेश कर लिया है। राहुल गांधी के स्वागत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित कई नेता मौजूद रहे राहुल गांधी को देखने, सुनने और स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने यात्रा का ध्वज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपा। राहुल गांधी ने इस मौके पर जनसभा में कहा कि मैं उस डर को मिटाना चाहता हूँ। जो भाजपा सरकार ने किसानों के दिलों में डाला है। जो छोटे और मध्यम व्यापारियों के दिल में नोटबंदी और जीएसटी लागू करके और कोरोना में किसी की मदद नहीं कर के डाला है। जो युवाओं के दिल में बेरोजगारी फैलाकर दर्द डाला है। मैं उस डर को मिटाना चाहता हूँ।

राहुल गांधी के साथ नाचे गहलोत पायलट
भारत जोड़ों यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के साथ ही राज्य के कांग्रेस नेताओं का अजब दृश्य दिखाई दिया। सीएम गहलोत सचिन पायलट पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने राहुल गांधी के साथ मंच पर लोक कलाकारों के आदिवासी लोकगीत पर एक साथ देने में नृत्य किया। इस अवसर पर यात्रा के स्वागत में प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकार मामे खां समेत कलाकारों ने पधारो म्हारे देश सहित अन्य प्रस्तुतियां दी।
Recommended Video

काली तलाई से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत
राहुल गांधी ने सोमवार सुबह 6 बजे झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा 10 बालीबोरडा चौराहे पहुंची। इसके बाद 3:30 बजे नाहरडिल और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। अगले करीब 17 से 20 दिन तक की यात्रा राजस्थान में रहेगी।

देश के 3 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही केंद्र सरकार
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ तीन चार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जो देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश बेरोजगारी में डूबा हुआ है। महंगाई बढ़ती जा रही है और पूरा फायदा और पूरा का पूरा धन तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में जा रहा है।

आजादी के बाद सबसे कठिन यात्रा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत छोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के मौके पर कहा कि आजादी के बाद राहुल गांधी ने सबसे बड़ी कठिन यात्रा की शुरुआत की है। राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं। कारवां बढ़ता ही जा रहा है। हर गांव, हर घर तक राहुल की यात्रा का मैसेज पहुंच रहा है। महंगाई सबको मार रही है और देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में राहुल गांधी रोजाना 25 किलोमीटर चलकर इन मुद्दों को जनता के सामने उठाने में लगे हुए हैं। देश में पनप रहे डर को खत्म करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। गहलोत ने कहा कि मैं अपनी और पूरे देशवासियों और राजस्थान की धरती पर राहुल गांधी का स्वागत करता हूँ। गहलोत ने कहा कि झंडा सौंपते हुए कमलनाथ कह रहे थे कि राजस्थान में गहलोत सरकार है। लेकिन मध्यप्रदेश जितना प्यार यात्रा को नहीं दे पाएंगे। यात्रा मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को यह चैलेंज दिया है। लेकिन हम बता देंगे कि राजस्थान के मुकाबले मध्य प्रदेश का प्यार कुछ भी नहीं था। कमलनाथ जी हम आप की चुनौती स्वीकार करते हैं। आप देखेंगे कि राजस्थान में पूरे 18 दिन तक प्रदेशवासी पलक पावडे बिछा कर राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications