BJP Rajasthan के प्रभारी अरुण सिंह की चुनाव से पहले आमेर के मतदाताओं से अपील पर उठे सवाल, जानिए वजह

BJP Rajasthan के प्रभारी अरुण सिंह ने बीते दिनों आमेर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को बड़ा नेता बता कर राजस्थान में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को और बढ़ा दिया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले अरुण सिंह ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सतीश पूनिया को जिताने की अपील भी कर दी। जबकि चर्चा है कि सतीश पूनिया राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झोटवाड़ा या विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। ऐसे में प्रभारी अरुण सिंह की इस अपील पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आमेर सीट पर जीत को लेकर असहज है सतीश पूनिया

आमेर सीट पर जीत को लेकर असहज है सतीश पूनिया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अभी आमेर से विधायक हैं। आमेर सीट से पहली बार में निर्वाचित होकर विधानसभा में आए हैं। सतीश पूनिया आमेर सीट पर जीत को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पूनिया झोटवाड़ा या विद्याधर नगर सीट पर संभावनाएं तलाश रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वे जयपुर शहर की झोटवाड़ा या विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा के दर्जनभर दिग्गज नेता बदलना चाहते हैं सीट

भाजपा के दर्जनभर दिग्गज नेता बदलना चाहते हैं सीट

राजस्थान में भाजपा के दर्जन भर ऐसे दिग्गज नेता है। जो अपनी सीट बदलकर सेफ सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसमें सतीश पूनिया जयपुर शहर की झोटवाड़ा और विद्याधर नगर सीट, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी इन दोनों दोनों सीटों पर संभावनाएं तलाश रहे हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सीकर सीट से, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह बाजोर दातारामगढ़ और झुंझुनू सीट से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आमेर और सांगानेर सीट से, पूर्व मंत्री यूनुस खान लाडनूं और लक्ष्मणगढ़ से, पूर्व सांसद जसवंत यादव अलवर की बानसूर और तिजारा सीट से, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी देवली उनियारा और हिंडोली, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर देवली उनियारा और केकड़ी सीट से, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह विराट नगर से, राज्यवर्धन सिंह कोटपूतली और विद्याधर नगर से, सांसद सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ और मावली सीट से अपनी जीत की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं सतीश पूनिया

मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं सतीश पूनिया

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी माने जाते हैं। राजस्थान में सीएम फेस को लेकर पार्टी के भीतर भारी गुटबाजी हैं। सतीश पूनिया खुद पीएम मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करते हैं। लेकिन वक्त-वक्त पर सीएम पद को लेकर अपनी दावेदारी भी जाहिर कर देते हैं। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, सतीश पूनिया, अर्जुन राम मेघवाल, राजेंद्र राठौड़, ओम बिरला, ओम माथुर सहित अनेक नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+