जयपुर: स्पा में मसाज के नाम होता था जिस्म का धंधा, थाईलैंड से आईं 10 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर के वीआईपी इलाका बनीपार्क में स्पा सेंटर में छापमोरी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने जिस्म का धंधा करने वाली दस कॉलगर्ल्स सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कॉलगर्ल थाईलैंड की रहने वाली है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस इस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयपुर के बनीपार्क इलाके के दो स्पा सेंटर 'द थाई हार्मनी' और 'क्रिस्टल स्पा सेंटर' पर छापा मारा।
पुलिस जैसे अंदर गई वहां कस्टमर्स के साथ आपत्तिजनक अवस्था में लड़कियां पकड़ी गई। पुलिस ने बताया कि चार लड़कियां द थाई हार्मनी से और 6 लड़कियां क्रिस्टल स्पा सेंटर से पकड़ी गईं। जानकारी के मुताबिक दोनों स्पा के मैनेजर, कर्मचारी और कुछ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभी दस विदेशी युवतियों के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है और इस बारे में विदेश मंत्रालय और थाईलैंड दूतावास को सूचित किया गया है। देखें तस्वीरें: इस गांव में लॉटरी के इनाम में पैसे की जगह मिलती हैं वर्जिन लड़कियांमसाज के नाम पर एंट्री और फिर अंदर 'गंदा-धंधा'
पुलिस ने बताया कि इन सेंटर पर ग्राहक को रिसेप्शन पर केवल स्पा और मसाज की रेट बताई जाती थी। भीतर अनैतिक कार्य के लिए युवतियों से बातचीत में 5000 से 10 हजार में सौदा तय होता था। ग्राहक से वसूली गई रकम संबंधित युवती लेती थी, लेकिन यह राशि सेंटर संचालक के पास पहुंचती थी।













Click it and Unblock the Notifications