Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazaar: पांच राज्यों में केवल राजस्थान में भाजपा सरकार की उम्मीद, जानिए ताजा आकलन

Satta Bazaar Phalodi Rajasthan: राजस्थान में मतदान निपटने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सटीक आंकलन को लेकर चर्चित फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों को लेकर चर्चा है। फलोदी सट्टा बाजार ने मतदान के बाद सरकार को लेकर नए आंकड़े जारी किए है। बाजार से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोराम को लेकर इस बाजार को भाजपा की सरकार पर संशय है। सूत्रों का कहना है कि यहां कांग्रेस भारी पड़ने वाली है। आइए देखते हैं सरकार को लेकर क्या है इस बाजार का आकलन। आपको बता दें कि सट्टा बाजार का आंकलन सटीक हो सकता है। लेकिन इसे अधिकृत नहीं माना जा सकता है। बंगाल चुनाव के दौरान इस बाजार के अनुमान गलत साबित हुए थे।

राजस्थान में नहीं बदलेगा रिवाज

इसी तरह एक बार फिर राजस्थान की जनता हर पांच वर्ष बाद सरकार बदलने का रिवाज जारी रखेगी। सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के 20 पैसे के भाव है। यानी भाजपा सरकार बननी तय है। फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन को माना जाए तो राजस्थान में भाजपा को 117 से 120 सीट मिलना बता रहे है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को 67-69 सीट मिलना बताया जा रहा है। सट्टा बाजार के सटीक आंकलनकर्ताओ के मुताबिक जिसके सबसे कम भाव होते है। उसकी जीत उतनी ही पक्की मानी जाती है। इस तरह से राजस्थान में भाजपा सरकार के 20 पैसे के भाव से मतलब यह हुआ कि यहां भाजपा की सरकार बनना पक्का माना जा रहा है। सट्टा बाजार के लोग अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र फलोदी की सीट पर भी भाजपा की जीत बता रहे है। यहां भाजपा के मास्टर पब्बाराम विश्नोई की जीत की हैट्रिक बताई जा रही है। पब्बाराम विश्नोई की जीत के 70 पैसे के भाव लगाए जा रहे है।

gehlot vasundhara

मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बाजार के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 116 से 119 सीट तथा भाजपा को 106 से 109 सीट मिलना बता रहे है। इसी तरह छतीसगढ़ में कांग्रेस को 50 से 52 सीट तथा भाजपा को 37 से 39 सीट मिलना बता रहे है।

तेलंगाना ओर मिजोरम में कांग्रेस गठबंधन भारी

विधानसभा चुनाव में दो अन्य राज्य तेलंगाना ओर मिजोरम में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। लेकिन इनका मानना है कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है। आपको बता देते हैं कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान है। इस राज्य के चुनाव परिणाम भी तीन दिसंबर को आएंगे। तेलंगाना चुनाव के चलते एग्जिट पोल भी रुका हुआ है। पांचों राज्यों को लेकर एग्जिट पोल 30 नवंबर को जारी होंगे।

क्या बाजार का आकलन निकलेगा सही

फलोदी सट्टा बाजार वैसे तो अपने सटीक आंकलन में विश्व विख्यात है। यहां सट्टा करने वाले पूरे भारत ही नहीं अन्य देशों के चुनाव परिणाम से पहले अपने विभिन स्त्रोत से डाटा एकत्रित करके सटीक आंकलन बता देते है। इसलिए इस बाजार के आकलन की चर्चा चुनाव के दौरान रहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+