पीसीसी चीफ डोटासरा ने साधा गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना, कहा-चापलूसी ही करनी है तो मोदी को श्रीकृष्ण बता देते
जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डोटासरा के बीच जुबानी जंग जारी है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने शेखावत पर पलटवार करते हुए कहा कि शेखावत को चापलूसी करनी है तो पीएम मोदी को श्रीकृष्ण बता देते। दरअसल हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब की तुलना में श्रीमद्भागवत गीता से की थी। डोटासरा ने शेखावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इतनी चापलूसी करनी है तो नरेंद्र मोदी को श्रीकृष्ण बता देना चाहिए। डोटासरा ने बीकानेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि शेखावत ने महंगाई और ईआरसीपी को लेकर चुप्पी साध रखी है। सिर्फ पीएम मोदी को खुश करने वाला बयान देते रहते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डोटासरा को झूठा व्यक्ति बताया था।

जल्दी होगी कांग्रेस के मंडलों की घोषणा
कांग्रेस में आंतरिक स्तर पर हो रही चुनाव प्रक्रिया को लेकर डोटासरा ने कहा कि सितंबर में पार्टी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। साथ ही ब्लॉक लेवल और जिलाध्यक्ष की घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने अब पूरे प्रदेश में मंडल बनाए हैं और उनके पदाधिकारियों की घोषणा भी हो जाएगी। इन सबको लेकर पूरी एक्सरसाइज हो चुकी है और नाम भी तय हो चुके हैं। लेकिन कांग्रेस में नियमों के मुताबिक चुनाव प्राधिकरण ही इसकी घोषणा करता है।













Click it and Unblock the Notifications