पत्नी सह नहीं पाई पटवारी पति की बेवफाई, वॉट्सएप पर फैमिली ग्रुप में ऑडियो डालकर बेटी के साथ दी जान

जालोर, 15 दिसम्बर। राजस्थान में एक महिला व उसकी मासूम बेटी की मौत के बाद पटवारी की लव स्टोरी सामने आई है। यहां अपनी पत्नी से बेवफाई करके किसी दूसरी महिला पटवारी से इश्क लड़ा रहा था। यह आरोप खुद पटवारी की पत्नी ने लगाया है और उसकी उसने अपनी मासूम बेटी के साथ सुसाइड कर लिया।

Recommended Video

    पत्नी सह नहीं पाई पटवारी पति की बेवफाई, वॉट्सएप पर फैमिली ग्रुप में ऑडियो डालकर बेटी के साथ दी जान
    Patwaris love story

    पुलिस के मुताबिक जालोर जिले के सांचौर बलवाना निवासी प्रकाश देवी ने मंगलवार शाम को ढाई साल की बेटी आर्या के साथ पानी के हौद में कूदकर जान दी है। पति अशोक कुमार सांचौर में पटवारी के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने प्रकाश देवी सांचौर से बलवाना सास-ससुर के पास आई थी।

    मंगलवार दोपहर परिजन किसी काम से बाहर गए थे। प्रकाश देवी और उसकी बेटी आर्या घर पर अकेली थीं। शाम करीब 4 बजे प्रकाश देवी ने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप पर वॉयस मैसेज डाला। इसके बाद बेटी को गोद में लेकर घर के बाहर बने पानी भरे टांके में कूद गई।

    आत्महत्या से पहले प्रकाश देवी ने वॉयस मैसेज वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला। 19 सेकेंड का यह ऑडियो सास-ससुर ने भी सुना। फौरन दोनों घर की ओर दौड़े। शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचे तो प्रकाश देवी और आर्या कहीं नहीं दिखे। काफी देर ढूंढने के बाद शाम करीब 6 बजे टांके में शव तैरता मिला। पुलिस जांच में जुटी है। उसका 4 साल का एक और बेटा है, जो ननिहाल में ही रहता है।

    ऑडियो में प्रकाश देवी ने कहा है कि पति अशोक कुमार का जयपुर की रहने वाली एक महिला पटवारी से संबंध है। इसके कारण वह पिछले 6 महीने से मुझसे बातचीत नहीं कर रहे हैं। मेरे सास-ससुर बेगुनाह हैं। मेरे पिताजी से कहना कि वह रोएं नहीं। मेरे 4 साल के बेटे का ध्यान रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+