राजस्थान में इस माह के अंत में पटरी पर दौड़ेगी पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटन विभाग में दिख रहा ऐसा उत्साह
जयपुर, 17 सितंबर। राजस्थान में घूमने आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स जल्दी ही पटरी पर लौटेगी आएगी। ट्रेन का 28 सितंबर को ट्रायल रन होगा। इस ट्रेन के संचालन को लेकर विभाग ने अपनी संपूर्ण तैयारी कर ली है। शाही रेलगाड़ी 28 सितंबर को पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसकी शुरुआत राजधानी जयपुर से होगी। शाही ट्रेन का सफर सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अजमेर होते हुए जयपुर में समाप्त होगा। ट्रायल रन में पर्यटन विभाग के अधिकारी, रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम ट्रेन की सिक्योरिटी, खानपान, अतिथि सत्कार सहित तमाम सुविधाओं का जायजा लेंगे। रेल मंत्रालय ने इसे भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के तहत चलाने की अनुमति दी है। प्रथम 3 सप्ताह तक इस ट्रेन का संचालन पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद इसे ओ एंड एम मॉडल पर निजी कंपनी को सौंपा जा सकता है।

पर्यटकों का पहला टूर 12 अक्टूबर से
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स का पहला टूर 12 अक्टूबर को शुरू होगा। इसके लिए अभी से 50 से ज्यादा केबिन की बुकिंग हो चुकी है। उत्साही रेल के पटरी पर लौटने से निगम के अधिकारी और कर्मचारियों में उत्साह है। अभी ट्रेन का रिनोवेशन का काम पूरा हो चुका है। राठौड़ के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन 1982 से किया जा रहा है। शाही ट्रेन 12 अक्टूबर से नियमित टूर करेगी। यह ट्रेन विश्व की सबसे ज्यादा लग्जरी ट्रेन में शामिल है।

कॉरोनकाल के चलते बंद थी ट्रेन
देश में कोरोना काल के चलते ट्रेन को बंद कर दिया गया था। आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने इसे फिर से शुरू करने को लेकर दिल्ली में रेल मंत्री से चर्चा कर ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने का काम किया है। ट्रेन के नए फेरे में बूंदी को भी शामिल किया गया है। अब पर्यटकों को बूंदी दर्शन का भी लाभ मिल सकेगा। भारतीय रेल को चुकाए जाने वाले पैसों को भी किश्तों में किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications