OPINION: राजस्थान में गहलोत सरकार महिलाओं को स्मार्ट फोन देकर डिजिटल युग में बढ़ाएगी भागीदारी, जानिए वजह

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए महिला सशक्तिकरण पर भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं को स्मार्ट फोन देने का वादा किया है। सीएम गहलोत चाहते हैं कि इंटरनेट और डिजिटल जमाने में प्रदेश की महिलाएं भी अपनी पूरी भागीदारी निभाएं। इसके लिए गहलोत सरकार ने महिलाओं को स्मार्ट फोन देने का एलान किया है। इससे महिलाओं की डिजिटल युग में भागीदारी भी बढ़ेगी। साथ ही में प्रदेश की महिलाओं के हाथ में मोबाइल फोन भी होगा।

परिवार की महिला मुखिया को मिलेगा स्मार्टफोन

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022 के मुताबिक मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है। इसके तहत चिरंजीवी परिवार की सभी लगभग 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। हालांकि एक साथ इतने फोन नहीं मिलने के कारण इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है। इसी साल फरवरी में सरकार ने विधानसभा में एक जवाब में कहा था कि राज्य सरकार की ओर से चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। बाद में पूरक मांग में 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। वर्तमान में 2600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82,951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।

ashok gehlot

महिलाओं को 25 जुलाई से दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों उदयपुर के किसान महोत्सव में राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं को जुलाई माह में स्मार्टफोन और तीन साल के लिए मुफ्त इंटरनेट दिए जाने की घोषणा की थी। उदयपुर में किसान महोत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोबाइल फोन का वितरण 25 जुलाई से शुरू होगा। आपको बता दें सीएम गहलोत ने बजट भाषण में महिलाओं को फ्री में मोबाइल देने की घोषणा की थी। प्रदेश में इस योजना को लेकर सभी को इंतजार था। लेकिन इंतजार लंबा बढ़ता रहा। इससे पहले सीएम गहलोत ने रक्षाबंधन के अवसर पर फ्री मोबाइल देने की घोषणा की थी। लेकिन तारीख का खुलासा नहीं हुआ था।

जानिए क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन फ्री यूज कर सकती हैं। राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना 25 जुलाई 2023 से शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फोन बांटे जाएंगे। फोन के इस्तेमाल करने की जानकारी डिजिटल सखी द्वारा दी जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी कैसे करें एवं फोन का इस्तेमाल कैसे करें इनकी जानकारी देंगी। माना जा रहा है कि राजस्थान में 25 जुलाई या रक्षाबंधन से स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। पहले चरण में 40 लाख फोन दिए जाएंगे। राजस्थान में पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं और विधवा महिलाओं को यह स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सीकर में मुख्यमंत्री गहलोत ने एलान किया कि पहले फोन के लिए एक अमाउंट तय किया जाएगा और फिर पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इससे महिलाएं अपनी मर्जी से फोन खरीद सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+