साइबर ठगों के निशाने पर अब राजस्थान के डीजीपी, राजस्थान पुलिस पर उठे सवाल

जयपुर, 28 जुलाई। साइबर ठगों ने राजस्थान पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है।ठग एक ही नंबर पर अलग-अलग पुलिस अधिकारी और मंत्रियों के फोटो लगाकर लोगों को मैसेज भेज धनराशि की डिमांड कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस और एसओजी अब तक साइबर ठगों का पता नहीं लगा सकी है। ना ही इन नंबरों को ब्लॉक करवा सकी है। अब साइबर ठग राजस्थान के बीजेपी एमएलए लाठर की फोटो लगाकर लोगों को मैसेज भेज कर धनराशि की डिमांड कर रहे हैं।

dgp rajasthan

पुलिस अधिकारियों और मंत्रियों के नाम से बनाएं फेक प्रोफाइल

साइबर ठगों ने पहले एक नंबर 8839060836 का उपयोग कर एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर एक फेक प्रोफाइल क्रिएट की। इस नंबर से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज कर धनराशि और गिफ्ट वाउचर्स की डिमांड की गई। इसकी जानकारी मिलने पर दिनेश एमएन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया। इसके बाद उसी नंबर से ठगों ने शांति धारीवाल और मंत्री शकुंतला रावत की फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल क्रिएट कर लोगों को मैसेज भेजें। वही शाम को ठगों ने फिर अन्य नंबर 9595759189 से राजस्थान पुलिस के डीजीपी एमएल लाठर की फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे की डिमांड की है। इस बारे में जब विभाग के अधिकारियों ने एमएल लाठर को जानकारी दी तो उन्होंने मैसेज पर ध्यान न देने की अपील की। कुछ ही देर में इसी नंबर से एसीबी के डीजी बीएल सोनी की फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल बना ली गई। राजस्थान पुलिस की साइबर सेल और एसओजी इन दोनों नंबरों की पड़ताल में जुटी है।

sog rajathan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+