MLA वेदप्रकाश सोलंकी ने निजी अस्पताल को गोद लेकर 2 दिन में लगाए 30 बेड, 15 ऑक्सीजन सिलेंडर व 17 कंसंट्रेटर

जयपुर, 18 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे राजस्थान के एक विधायक ने शानदार पहल की है। जयपुर जिले के चाकसू से विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए एक निजी अस्पताल को गोद लिया है।

विधायक ने अस्पताल में 30 बेड़ बढ़ा दिए

विधायक ने अस्पताल में 30 बेड़ बढ़ा दिए

स्टेट हाईवे 2 पर कोटखावदा रोड पर स्थित बीस बेड के सांवरिया अस्पताल को गोद लिया है। इसके बाद विधायक ने अस्पताल में 30 बेड़ बढ़ा दिए हैं। साथ ही 17 कंसंट्रेटर, 15 ऑक्सीजन सिलेंडर एसी समेत कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।

15 में से 7 सिलेंडर जन सहयोग से जुटाए गए

15 में से 7 सिलेंडर जन सहयोग से जुटाए गए

विधायक ने खुद के साथ आमजन को भी इस नेक काम में शामिल किया है। 15 में से 7 सिलेंडर जन सहयोग से जुटाए गए हैं। मंगलवार से इस अस्पताल में लोगों को निशुलक ​इलाज मिलना शुरू हो गया है।

 रोज सैकड़ों लोगों के फोन आते

रोज सैकड़ों लोगों के फोन आते

मीडिया से बातचीत में चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी कहते हैं कि रोज सैकड़ों लोगों के फोन और मरीज के इलाज की गुहार लगाते देखा। शहर में मैं बेड नहीं दिला रहा था तो निजी अस्पताल को ही गोद ले लिया।

अस्पताल बीस से पचास बेड का हो गया

अस्पताल बीस से पचास बेड का हो गया

लोगों को इलाज के अभाव में मरते नहीं देखा जाता। डॉ. ईश मंजाल व क्षेत्र के भामाशाहों का भी अच्छा सहयोग रहा। अब यह अस्पताल बीस से पचास बेड का हो गया है। यहां पर मरीजों को इलाज के साथ साथ निशुल्क भोजन भी मुहैया करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+