Rajasthan : MLA दिव्‍या मदेरणा बोलीं- 'इन 3 नेताओं की नादानी की वजह से अशोक गहलोत ने दिल्ली की बादशाहत खो दी'

जयपुर, 1 अक्‍टूबर। राजस्‍थान कांग्रेस संकट 2020 में जोधपुर के ओसियां से विधायक दिव्‍या मदेरणा ने भी जमकर बयानबाजी की है। अब अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव की रेस से बाहर होने पर दिव्‍या मदेरणा ने गहलोत खेमे के विधायकों पर निशाना साधा है। विधायक दिव्‍या मदेरणा ने कहा कि राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नेताओं की नादानी वजह से दिल्‍ली की बादशाहत खो दी।

divya maderna

ओसियां विधायक दिव्‍या मदेरणा ने नाम लिए बिना अशोक गहलोत खेमे के विधायक शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मुट्‌ठी भर बाजरे के लिए दिल्ली की बादशाहत खो दी। गहलोत मुख्यमंत्री रह भी जाते हैं तो कोई बात नहीं होगी। क्योंकि वे तीन बार इस पद पर रह चुके हैं। अपने तीन वफादार लोगों की भारी नादानी की वजह से उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने का मौका खो दिया।

दिव्या मदेरणा ने बाद में ट्वीट करके धारीवाल, जोशी और राठौड़ को निशाने पर लिया। दिव्या ने लिखा- क्योंकि सिर्फ तीन व्यक्तियों की भारी गलती की वजह से आज जोधपुर और समस्त राजस्थान गर्व होने वाले उस पल से महरूम रह गया। जोधपुर से निकल कर एक व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े पद पर आसीन होते तो हमारे लिए गर्व की बात होती।

बता दें कि दिव्‍या मदेरणा राजस्‍थान कांग्रेस संकट में काफी मुखर होकर बोल रही हैं। मदेरणा ने यह भी कहा कि गहलोत ने खुद कहा था कि हर गलती कीमत मांगती है। अब उनके तीन वफादार लोगों की नादानी की कीमत पूरा राजस्थान और जोधपुर चुकाएगा। उनके तीन ब्ल्यू आईड बॉय (बहुत खास व्यक्ति) माने जाने वाले लोगों की भारी गलतियों की कीमत अध्यक्ष पद खोकर चुकाई। इसका मुझे भारी दुख है, क्योंकि एक साधारण परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनता तो हमें गर्व होता।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+