मालपुरा के कार्तिक विजय का बैडमिंटन में नेशनल स्तर पर चयन, नवम्बर में लखनऊ में देगा परफॉर्मेंस

जयपुर, 2 सितम्बर। प्रदेश के उदयपुर में राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 में बालक वर्ग डबल मे फाइनल में मालपुरा के नजदीक रहने वाले कार्तिक विजयवर्गीय और उदयपुर के हरमन पंडित की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है। कार्तिक मालपुरा में होलिस्टिक पब्लिक स्कूल में 9th क्लास का छात्र है। अब कार्तिक और हरमन नवम्बर में लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

kartik vijay

साइकिल चलाकर 10 किलोमीटर खेलने जाता

डूंगरीकला के कार्तिक के पिता विजय शंकर विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर बेडमिन्टन चैम्पियनशिप के फाइनल मे जीतकर इतिहास रच दिया है। कार्तिक के पिता ने बताया कि कार्तिक शुरू से पढाई के साथ खेल में भी रूचि रखता था। अपनी मेहनत और लगन से उसने यह मुकाम हांसिल किया है। उन्होंने बताया कि कार्तिक घर से रोजाना दस किलोमीटर साइकिल से मालपुरा के निकट अम्बापुरा में खेलने जाता है। कार्तिक पढाई में होशियार है। उसने आठवीं बोर्ड में 76 प्रतिशत अंक हांसिल किए है।

kartik vijay

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+