Rajasthan: जयपुर में कांग्रेस ने सुनील शर्मा से टिकट छीन प्रताप सिंह को दी, यूट्यूब चैनल ने बदलवाया प्रत्याशी
Sunil Sharma Jaipur Seat Pratap Singh Khachariyawas: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने राजस्थान की जयपुर शहर सीट पर प्रत्याशी बदल दिया। अब सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट थमाया गया है।
कांग्रेस ने पूर्व में सुनील शर्मा को टिकट दिया था। टिकट मिलते ही सुनील शर्मा यूट्यूब चैनल द जयपुर डायलॉग्स को लेकर विवाद में आ गए थे। होली के दिन सुनील शर्मा का टिकट काटने के साथ ही दौसा सीट पर मुरारी लाल मीणा को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुनील शर्मा की टिकट कटने की वजह यूट्यूब चैनल द जयपुर डायलॉग्स माना जा रहा है। उन्हें अल्पसंख्यक समुदायक टारगेट करने वाले इस चैनल का कथित तौर पर निदेशक बताया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने जयपुर डायलॉग्स हैंडल को लेकर सुनील शर्मा पर निशाना साधते हुए उनको टिकट देने पर नाराजगी जताई थी।
विवाद बढ़ता देख रविवार को सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई दी। उन्होंने जयपुर शहर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने से इनकार करते हुए अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा। शर्मा ने कहा कि यूट्यूब चैनल 'द जयपुर डॉयलाग्स' नाम जोड़ने के कारण वे आहत हैं जबकि चैनल से उनका संबंध नहीं है।
कौन हैं प्रताप सिंह खाचरियावास? (Who is Pratap Singh Khachariyawas)
- प्रताप सिंह खाचरियावास का जन्म 16 मई 1969 को राजपूत परिवार में जोधपुर में लक्ष्मण सिंह शेख्खावत व हिम्मत कंवर के घर हुआ।
- प्रताप सिंह खाचरियावास ने स्कूली शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर, किशनगढ़ रिन्यूवल से पूरी की और बाद में टैगोर विद्या भवन, जयपुर से 9वीं से 11वीं तक की पढ़ाई माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर में की।
- राजनीति विज्ञान में एमए और एलएलबी, राजस्थान कॉलेज बीए और राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से एमए किया है।
- प्रताप सिंह खाचरियावास राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर की सिविल लाइंस सीट से भाजपा के गोपाल शर्मा के सामने चुनाव हार गए थे।
- साल 2018 में सिविल सीट से कांग्रेस विधायक बनकर प्रताप सिंह खाचरियावास राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग केबिनेट मंत्री व परिवहन मंत्री रहे हैं।
टिकट मिलने के बाद क्या कहा?
जयपुर शहर सीट से कांग्रेस द्वारा सुनील शर्मा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद 22 मार्च को प्रताप सिंह खाचरियावास ने उनसे मुलाकात भी की थी। 24 मार्च की रात को सुनील शर्मा की जगह उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'लोकसभा के रण में पूरी ताक़त से लड़ेंगे और जीतेंगे'












Click it and Unblock the Notifications