जयपुर से 12 सौ श्रमिकों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, तालियां बजाकर दी विदाई
जयपुर। कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते राजस्थान में फंसे मजदूरों की घर वापसी शुरू हो गई है। उनके लिए राजस्थान से विशेष ट्रेन चलाई गई है। बिहार के करीब 12 सौ श्रमिकों को लेकर जयपुर से ट्रेन बीती रात पटना के लिए रवाना हुई।

जयपुर रेलवे स्टेशन से श्रमिकों को लेकर रवाना हुई इस ट्रेन को यादगार विदाई दी गई। पुलिसकर्मी, रेलवे पुलिस बल, रेल कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने तालियां बजाकर श्रमिकों को विदाई दी। आधी रात को जब जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई तो श्रमिकों की विदाई में तालियां गूंज उठी। इस दौरान वॉरियर्स एक लाइन में खड़े हो गए और जब तक जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन गुजरी यह तालियां बजाते रहे।
बता दें कि जयपुर से रात 12 बजे 1200 श्रमिकों को लेकर यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई। जयपुर से कोटा जाने वाली ट्रेन तो अपने निर्धारित समय रात 10 बजे रवाना हो गई थी। लेकिन पटना जाने वाली ट्रेन को घंटों तक स्टेशन पर ही खड़ा रहना पड़ा। पटना जाने वाली ट्रेन का भी निर्धारित समय 10 बजे था। लेकिन रजिस्ट्रेशन करा चुके मजदूरों के नहीं पहुंचने के कारण यह ट्रेन कई घन्टे स्टेशन पर खड़ी रही। देर रात तक मजदूरों का रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मजदूरों के पहुंचने के बाद यह ट्रेन रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications