Rekha Meena को जिस बात ने Lady Don बनाया उसी ने पहुंचाया जेल, जानिए इनसाइड स्‍टोरी

रेखा मीना करौली की रहने वाली हैं। जयपुर में पढ़ने के लिए आई थी और यहां पर अपराध की राह पकड़ ली। रेखा मीना लेडी डॉन करौली के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकांउट बने हुए हैं।

Who is lady Don Rekha Meena ? रेखा मीना करौली की रहने वाली हैं। जयपुर में पढ़ने के लिए आई थी और यहां पर अपराध की राह पकड़ ली। रेखा मीना लेडी डॉन करौली के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकांउट बने हुए हैं। राजस्‍थान की एक सेंट्रल जेल में इन दिनों एक आरोपी युवती खासा चर्चा में है। नाम है कि रेखा मीणा। इसे लोग लेडी डॉन करौली के नाम भी जानते हैं। 13 दिसम्‍बर को ही पुलिस पकड़ में आई है। एक छात्र पर फायरिंग करके जान लेने की कोशिश के आरोप में जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने इसे पकड़ा है।

रेखा मीणा कैसे बनी लेडी डॉन ?

रेखा मीणा कैसे बनी लेडी डॉन ?

पढ़ लिखकर कॅरियर बनाने की उम्र में में लेडी डॉन बनने वाली रेखा मीणा की सलाखों के पीछे पहुंचने की इनसाइड स्‍टोरी बेहद दिलचस्‍प है। जिस बात ने रेखा मीणा को सोशल मीडिया में वायरल किया और लेडी डॉन का टैग दिलाया उसी बात ने जेल भी भिजवा दिया। फरारी के दौरान पकड़ी जाने की वजह वो ही बात बनी।

 लेडी डॉन ने छात्र पर चलाई थी गोली

लेडी डॉन ने छात्र पर चलाई थी गोली

दरअसल, 29 नवंबर 2022 को करौली कोतवाली पुलिस थाना इलाके के 19 वर्षीय छात्र योगेश जादौन ने पुलिस को पर्चा दिया कि वह दोपहर को स्‍कूल से घर लौट रहा था तब अंजनी माता मंदिर के पास वीरवास रोड पर चार लड़के व दो लड़कियां शराब पी रहे थे। उनमें शामिल रेखा मीणा ने शराब पीने से टोकने पर उस पर गोली चला दी, जो पीठ में लगी और वह घायल हो गया। फिर आरोपी वहां से भाग गए।

 एफबी लाइव से ट्रेस हुई लोकेशन

एफबी लाइव से ट्रेस हुई लोकेशन

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेखा मीणा की तलाश में करौली पुलिस जुट गई थी। रेखा मीणा अपने ठिकानों पर फरारी काटती रही। इस बीच वह जयपुर के जगतपुरा पहुंची और अपनी पुरानी आदत के अनुसार फेसबुक पर लाइव आकर अपने विरोधियों को गोलियां दी। फेसबुक लाइव से 11 घंटे में लोकेशन ट्रेस करके जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने रेखा मीणा को पकड़कर करौली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने न्‍यायालय में पेश किया, जहां से उसे भरतपुर जेल भेज दिया गया।

 रेखा मीणा ने दोस्‍त के घर की शराब पार्टी

रेखा मीणा ने दोस्‍त के घर की शराब पार्टी

मीडिया की खबरों में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि रेखा मीणा ने जयपुर में अपने दोस्‍त के घर शराब पार्टी की थी। जब उसे पुलिस ने पकड़ा तो वह पुलिस से गुहार लगाती रही कि उसे जयपुर जेल में मत भेजना। भले ही करौली, सवाईमाधोपुर या दौसा में से किसी भी जेल भेज दो। हालांकि 16 दिसम्‍बर को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भरतपुर जेल भेजा गया है।

लेडी डॉन रेखा मीणा का जीवन परिचय

लेडी डॉन रेखा मीणा का जीवन परिचय

-लेडी डॉन रेखा मीणा की उम्र महज 20 साल है।

-रेखा राजस्‍थान के करौली जिले के टोडाभीम के गांव नागल भाट की रहने वाली है।
-रेखा की मां का निधन हो गया बताया जाता है। पिता कमल मीना मजूदरी करते हैं।
-रेखा मीना करौली से पढ़ने के लिए जयपुर आई थी। यहां आकर डॉन बन गई।
-जयपुर में रेखा की दोस्‍ती करौली जिले के कुड़गांव पुलिस थाना के कुख्‍यात बदमाश अनुराज मीना से हुई।
-अनुराज की दोस्‍ती हिस्‍ट्रीशीटर पप्‍पूलाल मीणा से थी।
-रेखा मीणा को लेकर दोनों दोस्‍तों में दुश्‍मनी हो गई थी।
-रेखा मीणा अपने दुश्‍मनों का सपोर्ट करने वालों को भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर गालियां निकालती है।
-ऑनलाइन धमकी के एक मामले में 20 जनवरी 2022 को भी करौली जिले की कुड़गांव पुलिस ने रेखा मीणा को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+