IPS Neena Singh : जानिए कौन हैं राजस्थान की पहली महिला महानिदेशक बनने वालीं आईपीएस नीना सिंह

जयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान पुलिस के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। वो है कि आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को महानिदेशक (डीजी) रैंक में प्रमोट किया गया है। राजस्थान में डीजी रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी बनने का गौरव आईपीएस नीना सिंह को प्राप्त हुआ है।

आईपीएस नीना सिंह की जीवनी

आईपीएस नीना सिंह की जीवनी

बता दें कि नीना सिंह का जन्म 11 जुलाई 1964 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। यूएसए की हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एमपीए की डिग्री हासिल की। पटना वुमन्स कॉलेज से स्नातक और दिल्ली के जेएनयू से मास्टर्स किया। इसके बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गईं और साल 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी बन गईं।

 पति आईएएस अधिकारी

पति आईएएस अधिकारी

नीना सिंह को यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद मणिपुर कैडर अलॉट हुआ था। फिर इन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद नीना सिंह को भी राजस्थान कैडर मिल गई। इनके ​पति रोहित कुमार सिंह वर्तमान में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिला

राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिला

आईपीएस नीना सिंह राजस्थान की तेज तर्रार पुलिस अधिकारी हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक समेत कई विशिष्ट सम्मान मिल चुके हैं। ये छह साल तक सीबीआई में भी सेवाएं दे चुकी हैं। देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक जिया खान, बॉम्बे ब्लास्ट, शीना बोरा हत्याकांड आदि की जांच कर चुकी हैं।

आईपीएस नीना सिंह का सर्विस रिकॉर्ड

आईपीएस नीना सिंह का सर्विस रिकॉर्ड

बता दें कि साल 1992 में नीना सिंह की पहली पोस्टिंग राजस्थान की राजधानी जयपुर के महिला थाना एएसपी के रूप में हुई। इसके बाद सिरोही, जयपुर में एसपी तथा अजमेर व जयपुर में आईजी के रूप में भी सेवाएं दी।

बड़ी जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

बड़ी जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

डीजी रैंक पर प्रमोट होने के बाद नीना सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं भी पुलिस सेवा में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। ​वतर्मान में नीना सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट के पद पर कार्यरत है। अब इसी पद पर बतौर डीजी रैंक काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+