Kavita Sharma: कौन हैं CI कविता शर्मा, जिन्‍हें बताया जा रहा फर्जी थानेदार, क‍िरोड़ी मीणा के खुलासे से खलबली

Kavita Sharma SHO vs Kirodi Lal meena: राजस्‍थान पुलिस की थानेदार कविता शर्मा सुर्खियों में हैं। कविता शर्मा को लेकर राजस्‍थान के दिग्‍गज नेता व भजनलाल शर्मा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कविता शर्मा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही किरोड़ी ने राजस्‍थान सरकार से मांग की है कि थानेदार कविता शर्मा पर कार्रवाई की जाए।

मीडिया से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कविता शर्मा जयपुर के महेशनगर पुलिस थाने में एसएचओ है जबकि कविता शर्मा की राजस्‍थान पुलिस में भर्ती ही फर्जी है। वह खेल कोटे से भर्ती हुई थी, मगर कभी खिलाड़ी नहीं रहीं। कोई पदक नहीं जीता। कविता शर्मा के खिलाफ 625/2017 नंबर का मुकदमा भी दर्ज है।

Kavita Sharma SHO vs Kirodi Lal meena

किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी कहा कि डीसीपी संजीव जैन व एटीएस ने कविता शर्मा मामले की जांच की थी। एटीएस जांच में तो कविता शर्मा को दोषी बताया गया, उसके खिलाफ जांच अभी तक लंबित पड़ी है। उसके खिलाफ कार्रवाई तो दूर उसे जयपुर जैसे शहर के पुलिस थाने की इंचार्ज बना दिया। राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि महेश नगर थाना की थानेदारी कव‍िता शर्मा ने मंगलवार को एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वालों के घर पर दबिश दी है जबकि वह तो खुद ही फर्जी है। उसने एक मह‍िला के फ्लैट पर कब्‍जा कर रखा है, जिसका मुकदमा जयपुर झोटवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज है। पीड़ित को मीडिया के सामने लाऊंगा तो सारी सच्‍चाई सामने आ जाएगी।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री और गृहमंत्री को कविता शर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए, क्‍योंकि कानून से ऊपर कोई नहीं। अगर मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज हो तो मुझे भी गिरफ्तार करें। कव‍िता शर्मा इतनी बड़ी नहीं है,जो फर्जी तरीके भर्ती भी हुई है और उसे ग‍िरफ्तार भी नहीं कर सकते हैं। रात में ब‍िना सूचना के घर में घुसकर जो कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+