Karnataka Result 2023: कर्नाटक की जीत में भागीदार बनी मध्य प्रदेश की महिला नेता, जानिए कौन हैं चंद्रकला परस्ते
कर्नाटक के चुनाव परिणामों में कांग्रेस को प्रचंड जीत हांसिल हुई है। देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस जीत के लिए जश्न मना रहे हैं। इस जीत में हिस्सेदार बनी मध्यप्रदेश की एक महिला नेता की जबरदस्त चर्चा है।

Karnataka Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हांसिल की है। देशभर में कांग्रेस द्वारा इस जीत के लिए जश्न मनाया जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही मध्यप्रदेश की एक महिला कांग्रेस नेता की जमकर चर्चा हो रही है। पार्टी ने उस महिला नेता को कर्नाटक में जिस जिले का ऑब्जर्वर बनाया था। कांग्रेस को उस जिले में 6 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है।
कांग्रेस ने 6 में से 5 सीट पर दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले की रहने वाली चंद्रकला परस्ते को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चित्रदुर्गा जिले का प्रभारी बनाया गया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एकमात्र महिला नेता थी। जिसे कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर बनाया गया था। इस जिले में 6 विधानसभा सीटें थी। जिनमें से 5 सीट पर कांग्रेस ने जीत हांसिल की है। कर्नाटक के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस जीत का श्रेय महिला ऑब्जर्वर चंद्रकला परस्ते को दिया है। कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद मध्यप्रदेश में डिंडोरी जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने चंद्रकला परस्ते का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी है। इसी के साथ ही देश भर में चंद्रकला परस्ते के नाम की चर्चा हो रही है।
चित्रदुर्गा जिले में इन सीटों पर दर्ज की जीत
कांग्रेस ने चित्रदुर्गा जिले की चित्रदुर्गा, चलकेरे, हौस दुर्गा, मलकामुर्ग और हिरूर में जीत हांसिल की है। इस जिले में केवल हुललखेरा सीट पर कांग्रेस नहीं जीत पाई। आब्जर्वर के तौर पर चंद्रकला ने यहां जमकर मेहनत की थी। आदिवासी समुदाय से आने वाली चंद्रकला परस्ते ने जीत को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय कांग्रेस ने डिंडोरी जिले के छोटे से गांव की महिला को संगठन में काम करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इसका नतीजा आप सभी के सामने हैं। कांग्रेस पार्टी की जीत से हम सभी उत्साहित हैं। हम मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications