kanishak kataria IAS: गर्लफ्रेंड के सपोर्ट से 1st अटेम्प्ट में ही बने UPSC टॉपर, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी
IAS Kanishak Kataria Current Posting: पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा नंबर वन रैंक हासिल कर आईएएस बने कनिष्क कटारिया को राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
राजस्थान कैडर में 2019 बैच के आईएएस अधिकारी को संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (क-1) पद पर जयपुर पोस्टिंग दी गई है। इस पद पर कनिष्क कटारिया का तबादला अलवर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी पद से हुआ है।

यह भी पढ़ें- Gaurav Budania IAS: 2 माह में 2 बार बने टॉप लेवल के अफसर, अब ब्यावर के SDM होंगे गौरव बुडानिया
राजस्थान में आईएएस के तबादले
दरअसल, राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने 5 जनवरी 2024 को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। इसके बाद रात को 72 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की।
नई सरकार ने अपने मंत्रियों व विधायकों की पसंद के अनुसार आईएएस लगाए हैं, ताकि जनप्रतिनिधियों व अफसरों के बीच काम का बेहतर तालमेल हो।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में 72 आईएएस, 121 आरएएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
आईएएस कनिष्क कटारिया कौन हैं?
- राजस्थान कैडर में साल 2019 बैच के आईएएस अधिकारी कनिष्क कटारिया मूलरूप से जयपुर के रहने वाले हैं।
- कनिष्क कटारिया का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को हुआ। इनके पिता सांवर मल वर्मा प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं।
- बॉम्बे आईआईटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद कनिष्क कटारिया ने कोरिया में सेमसंग कंपनी में लाखों के पैकेज में नौकरी की।
- कोरिया में करीब डेढ़ साल तक वहां जॉब भी किया। जॉब छोड़कर भारत लौटे और दो साल यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
- कनिष्क कटारिया ने यूपीएससी की सिविल सेवा 2018 में पहले ही प्रयास में नंबर एक रैंक हासिल की थी।

कनिष्क कटारिया का सर्विस रिकॉर्ड
आईएएस की ट्रेनिंग के बाद कनिष्क कटारिया ने एसडीएम रामगज मंडी से सिविल सेवा शुरू की। इसके बाद माउंट आबू एसडीएम रहे। अलवर जिला परिषद सीईओ रहने के बाद अब जयपुर में पोस्टिंग मिली है।
कनिष्क कटारिया ने गर्लफ्रेंड से की शादी
यूपीएससी टॉप करने के बाद इंटरव्यू में कनिष्क कटारिया ने कहा कि वो अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व बहन के साथ-साथ गर्लफ्रेंड सोनल को देना चाहेंगे।

प्रेमिका सोनल चौहान ने कनिष्क कटारिया को यूपीएएसी की तैयारी में मोरल सपोर्ट दिया। बाद में दोनों शादी कर ली।
कनिष्क की सफलता के बाद सोनल चौहान ने भी फेसबुक पर लिखा, 'मैं बता नहीं सकती कि कैसा महसूस कर रही हूं। आप इस कामयाबी के योग्य हो। I Love You So Much'
यह भी पढ़ें- IAS पिता-पुत्र का एक साथ प्रमोशन, जानिए Kanishak Kataria की UPSC Top करने की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications