kanika Tekriwal : राजस्‍थान के बड़ागांव की कनिका 10 प्राइवेट जेट, 420 करोड़ की मालकिन कैसे बनीं?

झुंझुनूं, 30 जुलाई। ये हैं कनिका टेकडीवाल। वो लड़की जिसने ख्‍वाबों को हकीकत में बदला। अपनी काबिलियत के दम पर ऊंची उड़ान भरी और सफल भी हुईं। सफलता का अंदाजा इसे बात से लगा लो कि महज 33 साल की उम्र में ये 420 की सम्‍पत्ति की मालकिन हैं। इनके पास खुद के 10 प्राइवेट जेट हैं। डालमिया जैसा प्रतिष्ठित ग्रुप इनकी कंपनी में इंवेस्‍टर है।

कनिका टेकडीवाल की सक्‍सेस स्‍टोरी

कनिका टेकडीवाल की सक्‍सेस स्‍टोरी

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में झुंझुनूं के जाने-माने सीए मनीष अग्रवाल ने कनिका टेकडीवाल की कायमाबी की पूरी कहानी बयां की। साथ ही बताया कि राजस्‍थान के गांव से ताल्‍लुक रखने वाली लड़की ने किस तरह से गंभीर बीमारी को मात देकर एक कंपनी की नींव रखी। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि कनिका राजस्‍थान की सबसे अमीर लड़की है।

 अक्‍टूबर में बड़ागांव आएगा टेकडीवाल परिवार

अक्‍टूबर में बड़ागांव आएगा टेकडीवाल परिवार

CA मनीष अग्रवाल ने बताया कि टेकडीवाल परिवार मूलरूप से झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के गांव बड़ागांव का रहने वाला है। वर्तमान में व्‍यापार के सिलसिले में कोलकाता रह रहा है। इनका जड़ों से जुड़ाव आज भी है। इसी साल अक्‍टूबर में पूरा टेकडीवाल परिवार बड़ागांव में अपने पुस्‍तैनी घर आएगा। उनके साथ बेटी कनिका भी आ रही है। कनिका के पिता अनिल टेकड़ीवाल रियल एस्टेट और केमिकल के कारोबार से जुड़े हैं।

बंगलुरु से की शुरुआती पढ़ाई

बंगलुरु से की शुरुआती पढ़ाई

कनिका टेकडीवाल की सक्‍सेस स्‍टोरी की शुरुआती यूं होती है कि कोलकाता में पैदा हुई। इसके बाद पढ़ाई के लिए बंगलुरु चली गई। फिर वहां से उच्‍च शिक्षा के लिए लंदन पहुंची। बोर्डिंग स्कूल में पढ़कर इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने वाली कनिका 17 साल की उम्र में एक एविएशन कंपनी से प्राइवेट जेट किराए व हेलीकॉप्‍टर किराए लेने का काम करने लगी थीं। फिर खुद ने जेटसेटगो नाम से अपनी कंपनी खोल ली।

 डालमिया व युवराज सिंह भी हैं निवेशक

डालमिया व युवराज सिंह भी हैं निवेशक

जेटसेटगो की सीईओ व फाउंडर कनिका टेकडीवाल ने खूब मेहनत की और कम समय में ही कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इनकी कंपनी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के सीमेंट व्यवसायी पुनीत डालमिया और क्रिकेटर युवराज सिंह जैसे बड़े लोगों ने निवेश कर रखा है। आज कनिका की कंपनी के पास खुद के 10 प्राइवेट जेट हैं। इनकी कुल सम्‍पत्ति 420 करोड़ रुपए आंकी गई है।

फोर्ब्स अंडर 30 की लिस्‍ट में मिली जगह

फोर्ब्स अंडर 30 की लिस्‍ट में मिली जगह

बता दें कि कनिका टेकडीवाल की गिनती भारत ही नहीं बल्कि एशिया के नामी युवा उद्योगपतियों में होने लगी है। फोर्ब्स अंडर 30 की लिस्‍ट में कनिका को साल 2016 में रिटेल व ई-कॉमर्स और साल 2017 में ऑल स्टार एलुमिनी के तौर पर जगह मिली। इन्‍हें भारत सरकार की ओर से ई-कॉमर्स के लिए नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+