Jaipur Tanker Accident: जयपुर एलपीजी टैंकर हादसे के सातवें दिन भी थमा मौतों का सिलसिला, अब तब 19 ने तोड़ा दम

Jaipur Tanker Accident: राजस्‍थान के जयपुर में अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास एलपीजी टैंकर विस्फोट हादसे के सात दिन बाद तक मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। 26 दिसंबर को एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। मरने वालों में एक पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल है। जयपुर टैंकर हादसा 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ था।

जयपुर टैंकर हादसे में राजस्‍थान हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। वे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से टैंकर के विवरण, स्वामित्व और राजमार्ग सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी मांग रहे हैं।

28 वर्षीय लालाराम ने सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके शरीर का 60% हिस्सा जल गया था। वर्तमान में, 20 अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिनमें से तीन को वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता है। शुरुआत में, दुर्घटना में 14 लोगों की जान चली गई थी - चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दस ने उसी दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Jaipur Fire Incident: जयपुर अग्निकांड में झुलसे 30 लोग ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग, 9 की हालत गंभीर

Jaipur Tanker Accident

जयपुर में एलपीजी गैस भरे टैंकर से टकरा गया था कंटेनर

जयपुर में विस्फोट एक गैस टैंकर और ट्रक के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। इसके कारण भीषण आग लग गई, जिसने लगभग 40 वाहनों और पास की एक फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैली, जिससे बस में सवार 34 लोगों सहित कई लोग फंस गए, जिन्हें बाल-बाल बचा लिया गया। इस अफरा-तफरी के बीच आपातकालीन टीमों को शवों को निकालने और उनकी पहचान करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

जयपुर टैंकर हादसे में मरने वाले की सूची

1 हरलाल, गांव राजपुरा, पीपराली (सीकर)
2 अनिता मीणा, गांव रोशनपुरा, तहसील बनेडिया, मौजमाबाद जयपुर)
3 शाहबुद्दीन, रायबरेली (यूपी)
4 राधेश्याम चौधरी, गांव बालमुकुंदपुरा, तहसील नाडा पटवार मंडल, सांगानेर (जयपुर)
5 महेंद्र, गांव भादवा, तहसील परबतसर (नागौर)
6 शाहिद, सूरजपोल (उदयपुर)
7 फैजान, उदयपुर राजस्‍थान
8 राजूराम बबेरवाल, गांव महरोली, श्रीमाधोपुर (नीमकाथाना)
9 गोविंद नारायण, सदरा सांवर, केकड़ी (अजमेर)
10 करणी सिंह, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला (जयपुर)
11 संजेश सिंह, गांव चिर्रा, तहसील पो. सुल्तानगंज थाना बिचमा, मैनपुरी (यूपी)
12 प्रदीप कुमार, गांव मंडरा शाही पीएस हरूरा, जिला कानुपर देहात यूपी
13 नरेश बाबू, एटा यूपी
14 युसूफ, हींगनपुर जिला नूंह हरियाणा
15 विजित मीणा, प्रतापगढ़ राजस्‍थान
16 विजेंद्र पावटा, कोटपूतली राजस्‍थान
17 बंसीलाल, भीलवाड़ा
18 लालाराम महापुरा सांगानेर जयपुर
19 अज्ञात

यह भी पढ़ें- जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना:मृतकों की संख्या 14 पहुंची, शवों की पहचान मुश्किल,खत्म हो चुका था बस का परमिट

Jaipur Tanker Accident Reason: जयपुर टैंकर हादसा 2024 की पूरी कहानी

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल के सामने एलपीसी गैस से भरे टैंकर में 20 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) सुबह 5.44 बजे में कंटेनर की टक्‍कर के बाद आग लग गई थी। टैंकर एक कट पर यूटर्न ले रहा था।

यह भी पढ़ें- जयपुर अग्निकांड: टैंकर हादसे के बाद से पूर्व IAS करणी सिंह राठौड़ लापता, बेटियों के सेंपल से होगी DNA जांच

जयपुर टैंकर हादसे में मौके पर 8 लोग जिंदा जल गए। 40 अन्‍य वाहन जल गए थे। 35 लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल होगए थे। घायल में से 11 ने अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 26 दिसंबर तक मरने वालों की संख्‍या 19 हो गई।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक्‍सीडेंट वाले टैंकर में भरी थी 18 टन एलपीजी गैस

जयपुर में टैंकर हादसे वाले दिन मीडिया से बातचीत में गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया था कि टैंकर में 18 टन LPG गैस भरी हुई थी। टैंकर को लोडेड कंटेनर ने टक्‍कर मार दी थी, जिसके बाद लिक्विड रूप में भरी एलपीजी गैस टैंकर से बाहर निकल गई थी। हवां, सड़क और जमीन पर फैलती चली गई।

यह भी पढ़ें- Jaipur Accident: कौन थी कांस्‍टेबल अनीता मीणा? जिनके शव की शिनाख्‍त पति ने पैर में बिछिया देखकर की

एलपीजी ने हवा में ऑक्‍सीजन के सम्‍पर्क में आते ही अपने आप आग पकड़ ली

सुशांत कुमार सिंह की मानें तो जयपुर गैस टैंकर हादसे में टैंकर के साथ-साथ आस-पास का पूरा इलाका आग का गोला (फायर बॉल) बनने की वजह यह है कि टक्‍कर के बाद टैंकर से बाहर आई एलपीजी ने हवा में ऑक्‍सीजन के सम्‍पर्क में आते ही अपने आप आग पकड़ ली।

टक्कर के कारण पांच नोजल टूट गए, जिससे गैस आसपास के इलाके में फैल गई और आग लग गई। गेल के डीजीएम (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर से निकली चिंगारी से आग लगी।

यह भी पढ़ें- Kota Viral video: बीमार पत्‍नी की देखभाल के खातिर पति ने लिया VRS, रिटायरमेंट पार्टी में ही पत्‍नी ने तोड़ा दम

पीएमओ ने की थी आर्थिक मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने "X" पर एक पोस्ट में शोक व्यक्त करते हुए कहा, "राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में जानमाल की हानि पर गहरा दुःख है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है।" इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की राहत राशि की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+