Rajasthan Sleeper Cell Case : कौन हैं इंजीनियरिंग के ये 12 स्टूडेंट जो बन गए SIMI के आतंकी
जयपुर। राजस्थान के स्लीपर सेल केस में सात साल बाद मंगलवार को जयपुर जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जयपुर कोर्ट ने अपने फैसले में सिमी के 13 सदस्यों में से 12 को दोषी करार दिया है, जबकि एक को बरी कर दिया है। इस सुनवाई के दौरान जयपुर कोर्ट में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए।
Recommended Video

2014 में ATS और SOG ने अरेस्ट किया था
जिला जज उमाशंकर व्यास ने फैसला सुनाया है। इन दोषियों को आज ही सजा ही सुनाई जाएगी। ये सभी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स थे, जो आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम करते थे। इन्हें 2014 में ATS और SOG ने अरेस्ट किया था।

छह आतंकी अकेले सीकर के रहने वाले
बता दें कि राजस्थान के स्लीपर सेल केस 2014 में आतंकी करार दिए गए स्टूडेंट्स में 6 सीकर, 3 जोधपुर, एक-एक जयपुर, पाली और बिहार का गया का रहने वाला है। जोधपुर के स्टूडेंट को बरी कर दिया है।

आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप
राजस्थान में आतंकी करार दिए गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स पर आतंकी हमले की योजना बनाने, बम बनाने का प्रशिक्षण देने, फर्जी दस्तावेजों से सिम खरीदने, जिहाद के नाम पर फंड एकत्रित करने, आतंकियों को शरण देने, बम विस्फोट के स्थलों की रेकी करने सहित अन्य आरोप हैं।

एटीएस ने 28 मार्च 2014 को दर्ज एफआईआर दर्ज की थी
जानकारी के अनुसार यह सभी गोपालगढ़ में हुई पुलिस फायरिंग से नाराज बताये जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने इनके पास से लैपटॉप, फोन, पेन ड्राइव, किताबें दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया था। दिल्ली एटीएस की सूचना पर राजस्थान एटीएस ने 28 मार्च 2014 को दर्ज एफआईआर दर्ज की थी।

कोर्ट ने इन्हें आतंकी करार दिया
1. मोहम्मद उमर पुत्र डॉ. मोहम्मद इलियास (18), जमीदारान वार्ड 2, सीकर
2. अब्दुल वाहिद गौरी पुत्र मोहम्मद रफीक (26), मोहल्ला कुरैशियान, वार्ड 31, सीकर
3. बरकत अली पुत्र लियाकत अली (28), मकान नं 8, हाजी स्ट्रीट, शान्तिप्रिय नगर, जोधपुर
4. मोहम्मद साकिब अंसारी पुत्र मोहम्मद असलम (25), ए 45, बरकतुल्ला कॉलोनी, जोधपुर
5. अशरफ अली खान पुत्र साबिर अली (40), 653, लायकान मोहल्ला, जोधपुर
6. मोहम्मद वकार पुत्र अब्दुल सत्तार (22), मोहल्ला रोशनगंज, वार्ड 13, सीकर
7. अब्दुल माजिद उर्फ अद्दास पुत्र असरार अहमद (21), मोहल्ला जमीदारान वार्ड 12, सीकर
8. मोहम्मद मारुफ पुत्र फारुक इंजीनियर, डी 105, संजय नगर, झोटवाड़ा, जयपुर
9. वकार अजहर पुत्र मोहम्मद तस्लीम रजा, 20 पुराना चूड़ीघरों का मोहल्ला, पाली
10. मोहम्मद अम्मार यासर पुत्र मोहम्मद फिरोज खान, उम्र 22 साल, निवासी काजी मोहल्ला शेरघाटी, गया (बिहार)
11. मोहम्मद सज्जाद पुत्र इकबाल चौहान (32), अन्जुम स्कूल के पास, मोहल्ला कुरैशीयान, सीकर
12. मोहम्मद आकिब पुत्र अशफाक भाटी (22), मोहल्ला जमीदारान वार्ड 13, सीकर
----
13. मशरफ इकबाल पुत्र छोटू खां (32), नई सड़क, गुलजारपुरा, जोधपुर को बरी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications