जयपुर एयरपोर्ट बना मानव तस्करी का अड्डा, खाड़ी देशों में भेजी जा रहीं नेपाल की 12 युवतियों को पकड़ा
Jaipur Airport : जयपुर में सांगोनर स्थित इंटरनेशनल हवाई अड्डे से पकड़ी गईं 12 लड़कियों को महिला शेलटर हाउस भेजा गया है। एनजीओ व नेपाल दूतावास के जरिए इनको परिवार को सुपुर्द किया जाएगा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित इंटरेनशनल एयरपोर्ट गोल्ड के साथ साथ मानव तस्करी का भी बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया है। जयपुर एयरपोर्ट से नेपाल की 12 ऐसी लड़कियों को पकड़ा गया है, जिन्हें खाड़ी देशों में भेजा जा रहा था।
जयपुर डीसीपी ईस्ट राजीव पचार के अनुसार नेपाल के दूतावास से सूचना मिली थी कि उनके देश की 12 युवतियों को काम के बहाने जयपुर से दुबई भेजा जा रहा है।
सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस तुरंत एयरपोर्ट पहुंची। तब तक युवतियां इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से क्लीरेंस लेकर अंदर प्रवेश कर चुकी थीं। नेपाली दूतावास ने सभी युवतियों के दस्तावेज भेजे। उनके आधार पर युवतियों की पहचान कर उन्हें दुबई जाने से रोक दिया।
Recommended Video

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि सभी युवतियों को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर लाया गया था। इनको महिला शेल्टर हाउस भेजा गया है। वहां से एनजीओ व नेपाली दूतावास के माध्यम से युवतियों को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा।
जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी के मामले तो आए दिन आते रहते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रमिक खाड़ी देशों में काम करते हैं। मानव तस्करी के केस भी जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों भी यहां पर दो युवतियों को दस्तायाब किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications