भारतीय फौजी के सामने वीडियो कॉल पर सारे कपड़े उतार देती थीं PAK की ये हसीनाएं, मोबाइल ने खोला राज

जयपुर, 30 जुलाई। भारतीय सेना की गुप्‍त सूचनाएं हासिल करने के लिए पाकिस्‍तान की 'डर्टी आर्मी' यानी महिला एजेंट किसी भी हद तक जा सकती है। भारतीय सेना के जवानों से सोशल मीडिया के जरिए अश्‍लील चैट और वीडियो कॉल में सारे कपड़े तक उतारने से परहेज नहीं करती हैं। हाल ही जयपुर से पकड़े गए सेना के जवान शांतिमोय राणा से पूछताछ में पकिस्‍तानी महिला एजेंटों के हनीट्रैप के खेल का चौंकाने वाला सच सामने आया है।

शांतिमोय राणा, गांव कंचनपुर बागुंडा, पश्चिम बंगाल

शांतिमोय राणा, गांव कंचनपुर बागुंडा, पश्चिम बंगाल

मीडिया से बातचीत में इंटेलिजेंस डीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि भारतीय सेना का जवान शांतिमोय राणा (24) पश्चिम बंगाल के बागुंडा के गांव कंचनपुर का रहने वाला है। यह पाकिस्‍तानी महिला एजेंट के जाल में फंसा हुआ था। महिला ने इसे अश्‍लील चैट और न्‍यूज वीडियो कॉल का एडिक्‍ट बना दिया था। फिर इससे भारतीय सेना से जुड़ी सूचनाएं मंगवाई जा रही थी।

दो साल पहले आया सम्‍पर्क में

दो साल पहले आया सम्‍पर्क में

राजस्‍थान सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम ने जवान शांतिमोय राणा को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि करीब 2 साल पहले राणा वॉट्सऐप के जरिए पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के सम्‍पर्क में आया था। उसने शांतिमोय को खुद का नाम गुरनुर कौर उर्फ अंकिता बताया। खुद को अंकिता बताने वाली एजेंट ने इससे कह रखा था कि वह यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली है और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में काम करती है।

 दो माह से शुरू हुई अश्‍लील चैट

दो माह से शुरू हुई अश्‍लील चैट

पाक महिला एजेंट अंकिता और भारतीय सेना के जवान कई घंटों तक वॉट्सऐप पर चैट करने लगे थे। करीब 2 माह से दोनों के बीच अश्लील चैट शुरू हो गई थी। शांतिमोय को फांसने के लिए महिला एजेंट न्यूड वीडियो कॉल भी करती थी। न्यूड वीडियो कॉलिंग के चक्‍कर में शांतिमोय उसे इंडियन आर्मी के युद्धा भ्यास के वीडियो और सेना के संबंधित गोपनीय डॉक्युमेंट के फोटोग्राफ तक भेज दिए।

जवान के मोबाइल में मिले न्‍यूड वीडियो

जवान के मोबाइल में मिले न्‍यूड वीडियो

राजस्‍थान पुलिस में इंटेलिजेंस एडीजीपी एस सेंगाथिक के अनुसार पुलिस पूछताछ में आर्मी जवान शांतिमोय ने माना है कि महिला एजेंट उसे न्यूड वीडियो कॉलिंग करती थी। गुप्‍त सूचनाओं के बदले रुपए भी भेजती थी। उसके मोबाइल में पाकिस्‍तान की दोनों महिला एजेंट के साथ चैटिंग के सबूत और उनके न्यूड फोटो-वीडियो भी मिले हैं। उसे रुपए ब्लफ अकाउंट के जरिए उसके बैंक अकाउंट में भेजे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+