IAS ऊषा शर्मा : अलवर SDM से राजस्थान की मुख्य सचिव बनने तक का सफर, ज्वाइन करते ही क्या कहा?

जयपुर, 1 फरवरी। साल 1989 में अलवर एसडीएम के रूप में प्रशासनिक जीवन शुरू करने वालीं आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा साल 2022 में राजस्थान की मुख्य सचिव बन गई हैं। ये अजमेर व बूंदी की जिला कलक्टर भी रह चुकी हैं।

​आईएएस ऊषा शर्मा ने संभाला चार्ज

​आईएएस ऊषा शर्मा ने संभाला चार्ज

आईएएस ऊषा शर्मा ने राजस्थान मुख्य सचिव पद पर चार्ज संभाल लिया है। शर्मा को निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कार्यभार सौंपा। ऊषा शर्मा दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर थीं। 31 जनवरी को निरंजन आर्य के रिटायर होने पर वे दिल्ली से रिलीव होकर फ्लाइट से जयपुर पहुंची और सीधे राजस्थान सचिवालय पहुंचकर ज्वाइन किया।

 कुशल सिंह के बाद उषा ​शर्मा राजस्थान सीएस

कुशल सिंह के बाद उषा ​शर्मा राजस्थान सीएस

राजस्थान सचिवालय में निवर्तमान सीएस निरंजन आर्य की मौजूदगी में 1985 बैच की आईएएस अधिकारी उषा शर्मा ने चार्ज संभाला। राजस्थान की मुख्य सचिव बनने वालीं ऊषा शर्मा दूसरी महिला हैं। इससे पहले कुशल सिंह भी मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

सीएम बोले 'पधारो म्हारे देश'

सीएम बोले 'पधारो म्हारे देश'

चार्ज संभालने के बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से ​मिलने उनके आवास पर पहुंची। सीएम गहलोत ने 'पधारो म्हारे देश' कहकर उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश में महिला को सीएस बनाने पर सीएम का आभार जताया।

निवेश पर रहेगा जोर

मीडिया से बातचीत में राजस्थान मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहीं। पधारो म्हारो देश हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसके तहत यहां ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने के लिए हर किसी का स्वागत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+