IAS Usha Sharma Rajasthan : यूपी की ऊषा शर्मा बनीं राजस्थान की मुख्य सचिव, 13 साल में दूसरी बार महिला CS
जयपुर, 31 जनवरी। राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का मुखिया बदल गया है। आईएएस ऊषा शर्मा को राजस्थान की मुख्य सचिव बनाया गया है। 1985 बैच की आईएएस अधिकारी राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं।

दूसरी महिला मुख्य सचिव ऊषा शर्मा
राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव बनने का गौरव अशोक गहलोत की सरकार में साल 2009 में आईएएस अधिकारी कुशल सिंह को प्राप्त हुआ था। अब दूसरी महिला मुख्य सचिव की नियुक्ति भी गहलोत सरकार के समय में हो रही है।

राजस्थान सीएस निरंजन आर्य हुए रिटायर
बता दें कि राजस्थान के मौजूद मुख्य सचिव निरंजन आर्य 31 जनवरी को रिटायर हो गए। उनकी जगह पर ऊषा शर्मा को नया मुख्य सचिव बनाया गया। राजस्थान सीएस नियुक्त होने से पहले ऊषा शर्मा दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में पदस्थापित थीं।

राजस्थान मुख्य सचिव ऊषा शर्मा की जीवनी
राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा मूलरूप से यूपी की रहने वाली हैं। बीएससी ऑनर्स किया। इनके पति बीएन शर्मा भी राजस्थान कैडर में आईएएस रहे। फिलहाल वे विद्युत नियामक आयोग में चेयरमैन हैं। ऊषा शर्मा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की रिश्तेदार हैं।

नौ साल बाद राजस्थान वापसी
आईएएस ऊषा शर्मा की नौ साल बाद राजस्थान वापसी हो रही है। इस बार वे मुख्य सचिव बनकर लौट रही हैं। साल 2012 से आईएएस ऊषा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। राजस्थान सरकार की अनुशंषा पर रविवार को केंद्र ने उनकी प्रतिनियुक्ति लौटा दी।

ऊषा शर्मा का एसडीएम से मुख्य सचिव तक का सफर
26 जून 1963 को जन्मी आईएएस ऊषा शर्मा ने एसडीएम से राजस्थान के मुख्य सचिव बनने तक का सफर तय किया है। साल 1989 में ऊषा शर्मा की पहली नियुक्त अलवर एसडीएम पद पर हुई थी।

आईएएस ऊषा शर्मा सर्विस रिकॉर्ड
1. खेल एवं युवा मंत्रालय में सचिव पद से मुख्य सचिव बन रही हैं।
2. महानिदेशक, भारत का पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार, नई दिल्ली
3. अतिरिक्त सचिव, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली
4 . अतिरिक्त महानिदेशक (पर्यटन), पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली
5 . सरकार के प्रधान सचिव और आयुक्त, पर्यटन विभाग, राजस्थान, जयपुर
6. सरकार, पर्यटन और नागरिक उड्डयन सचिव और आयुक्त, पर्यटन विभाग, राजस्थान, जयपुर
7. आयुक्त, पर्यटन, राजस्थान, जयपुर
8. आयुक्त, पर्यटन और प्रबंध निदेशक, राजस्थान हथकरघा विकास निगम, जयपुर
9. आयुक्त, उद्योग विभाग, राजस्थान, जयपुर
10. अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, स्पिनफेड एवं राजस्थान हथकरघा विकास निगम, जयपुर
11. सचिव, सरकार, शहरी विकास एवं आवास विभाग, राजस्थान, जयपुर
12. सरकार के सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग और सदस्य सचिव, राज्य योजना बोर्ड, राजस्थान, जयपुर
13. आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
14. रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर
15. कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर
16. सचिव, राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड, जयपुर
17. निदेशक, वयस्क शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
18. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बूंदी
19. सरकार के उप सचिव, शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
20. सरकार के उप सचिव, उद्योग विभाग, राजस्थान, जयपुर
21. प्रशासक, नगर परिषद, अलवर
22. एसडीएम, अलवर












Click it and Unblock the Notifications