Tina Dabi IAS : आईएएस टीना डाबी ने पटाखा जलाते वक्त कर दी बड़ी गलती, बाल-बाल बचीं, VIDEO Viral
IAS Tina Dabi ने पटाखा जलाते वक्त बड़ी गलती कर दी। पटाखे में आग लगाते ही चिंगारियां उनके चेहरे पर ही आ गईं। गनीमत रही कि इस घटना में टीना डाबी का चेहरा बाल-बाल बच गया। आईएएस टीना डाबी के साथ हुई इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिवाली का है। हालांकि, Oneindia Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जख्मी होने से बाल-बाल बचीं IAS टीना डाबी
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिवाली के मौके पर राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी भी आतिशबाजी कर रही थीं। इस दौरान टीना डाबी जख्मी होने से बाल-बाल बचीं। वीडियो के मुताबिक, टीना डाबी दिवाली की शाम अपनी टीम के साथ पटाखे फोड़ रही थीं। वीडियो में उनके आस पास कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

पटाखे में आग लगाते ही मुंह की ओर आती हैं चिंगारियां
वीडियों के मुताबिक, आईएएस टीना डाबी जैसे ही पटाखे में आग लगाती हैं, तभी अचानक चिंगारियां टीना डाबी के चेहरे पर आ जाती हैं। वह तुरंत झटके से पीछे होकर खुद को बचाती हैं।

शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में जलाए दीये, की आतिशबाजी
इससे पहले आईएएस टीना डाबी ने जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में दीये जलाए और आतिशबाजी की थी। स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव में भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कलेक्टर टीना डाबी ने गड़ीसर लेक पर जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित दीप माला कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। टीना डाबी ने अपने हाथों से दीप जलाकर गड़ीसर लेक पर आयोजित दीप माला कार्यक्रम का आगाज किया था।

आईएएस टीना डाबी की जीवनी
टीना डाबी मूलरूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं, मगर इनका जन्म मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 9 नवंबर 1993 को हुआ था। वर्तमान में इनका परिवार दिल्ली में रहता है। टीना ने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ़ यीशु एंड मैरी से स्कूली पढ़ाई की। लेडी श्री राम कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है।












Click it and Unblock the Notifications