राजस्थान पहुंचा हिजाब विवाद : निजी कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर आने पर बुलानी पड़ी पुलिस
जयपुर, 11 फरवरी। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद राजस्थान भी पहुंच चुका है। यहां भी कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर आने पर आपत्ति जताने का मामल सामने आया है।

खबर है कि जयपुर के चाकसू स्थित एक निजी कॉलेज में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंची। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें कथित तौर पर यूनीफॉर्म पहनकर आने की सलाह दी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
अमर उजाला की खबर के अनुसार जयपुर के चाकसु स्थित निजी कॉलेज में पढ़ने वाली विशेष समुदाय की कुछ छात्राएं शुक्रवार को हिजाब पहनकर आ गईं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि सभी को यूनीफॉर्म में ही आना चाहिए, इस बात पर छात्राओं ने अपने परिजनों को कॉलेज बुला लिया। बुर्का पहनने से रोकने की बात पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications