मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आर रही बस राजस्थान में ट्रोले से टकराई, तीन लोगों की मौत
जयपुर, 3 दिसम्बर। राजस्थान में शुक्रवार तड़के जयपुर के पास बस्सी इलाके में आगरा रोड पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बीस से अधिक सवारियों के घायल होने का समाचार है। बस्सी थाना अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर-मुरैना से निजी बस गुरुवार रात को जयपुर के लिए रवाना हुई थी।
Recommended Video

शुक्रवार सुबह पांच बजे जयपुर-आगरा हाईवे पर बस्सी पुलिस थाना इलाके में राजाधोक टोल प्लाजा के पास सामने खड़े एक एक ट्रोले से टकरा गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर आस-पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया। गंभीर घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर भेजा गया। हादसे के वक्त मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। दो के शव सामुदायिक चिकित्सा केंद्र बस्सी व एक शव सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के मुर्दाघर में रखवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications