सरकारी स्कूल के 3 स्टूडेंट 90% अंक लाए तो ₹ 50 हजार खर्च कर प्रिंसिपल ने करवाई हवाई यात्रा
सीकर, 1 नवंबर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों में नामांकन व अच्छे नंबरों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ कई टीचर अपने स्तर पर भी नित नए प्रयोग कर रहे हैं। इसकी एक बानगी है राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर हैं।
Recommended Video

तीन टॉपर छात्रों को अपने खर्चे पर हवाई सैर करवाई
प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर ने स्कूल के तीन टॉपर छात्रों को अपने खर्चे पर हवाई सैर करवाई है। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि विद्यालय के अन्य बच्चों में अच्छे अंक लाने को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़े।

जयपुर से उदयपुर तक की हवाई यात्रा
दरअसल, प्रिंसिपल राजेश कुमार ने कहा था कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से साल 2020-21 में आयोजित 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जयपुर से उदयपुर तक की हवाई यात्रा करवाएंगे।

ये नंबर लेकर आए स्टूडेंट
दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2020-21 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर के आदित्य टेलर ने मैथ्स में 94 प्रतिशत, लखन कुमार अग्रवाल ने कॉमर्स ने 91.20 प्रतिशत और साहिल अंकुल 90 प्रतिशत अंक लाए।

वार्षिकोत्सव में घोषणा की थी
मीडिया से बातचीत में प्रिंसिपल अंकुर ने बताया कि स्कूल के रिजल्ट सुधार के लिए एक्सट्रा लगाई। पिछले साल सात फरवरी को स्कूल के वार्षिकोत्सव में घोषणा की थी। जिसे अपनी जेब स 50 हजार रुपए खर्च करके पूरा भी कर दिखाया है। तीनों छात्रों को हवाई सफर करवाया है।

इन जगहों का किया भ्रमण
प्रिंसिपल ने 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 2 दिन तक उदयपुर के फतेहसागर, मोती मगरी, पिछोला झील, सिटी, महाराणा प्रताप स्मारक पार्क, श्री जगदीश जी का मंदिर , नीमच माता का मंदिर, सहेलियों की बाड़ी, शिल्प ग्राम एवं एससीईआरटी कार्यालय आदि का भ्रमण करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications