Rajasthan में कोरोना को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम गहलोत बोले पब्लिक प्लेस पर मास्क जरूर पहने

राजस्थान में कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएम गहलोत ने चिकित्सा विभाग के अधिकारीयों और विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम गहलोत ने सभी से पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनने की अपील की है।

ashok gehlot

विश्व के कई देशों में कोरोना के बढ़ते के शव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक लेकर विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों से प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था और कोरोना के खतरे की स्थिति की जानकारी ली है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन को सावधानी बरतते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाव करता है। मास्क पहनने से टीबी सहित कई संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

सीएम ने अधिकारीयों के साथ की बैठक

सीएम ने अधिकारीयों के साथ की बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन प्लांट चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित उपकरणों की स्थिति और आवश्यकता की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों में आने वाली खांसी, जुकाम, बुखार इत्यादि मौसमी बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की कोविड-19 जाँच करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट मात्र 0.1 प्रतिशत है और राजस्थान में प्रथम एवं द्वितीय कोविड-19 कोरोना पर बेहतर प्रबंधन किया है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा टी रविकांत भी मौजूद रहे।

प्रदेश में 96.4 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट

प्रदेश में 96.4 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट

बैठक में कोरोना की स्थिति और खतरों की जानकारी देते हुए आरयूएचएस के कुलपति डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि राज्य में 96 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक और 90% लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। अब तक राजस्थान में 11.53 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। दिसंबर माह में अब तक कोरोना के कारण किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। राज्य में गत सप्ताह में पॉजिटिव दर मात्र 0.28 प्रतिशत दर्ज की गई है।

चिकित्सा संस्थानों में हुआ मॉक ड्रिल

चिकित्सा संस्थानों में हुआ मॉक ड्रिल

प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय एवं सभी जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों में कोविड के बेहतर प्रबंधन के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा टी रविकांत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ पृथ्वी ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल, सीएमएचओ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित से मॉक ड्रिल करवाया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के बारे में प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां शुरू की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+