राजस्थान बजट 2021 से पहले गहलोत सरकार ने दी राहत, वैट घटाने से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

जयपुर। बजट 2021 से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने जनता को राहत प्रदान की है। पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के बीच सरकार ने इन दोनों प्रमुख ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 2 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के बाद राजस्थान में अब पेट्रोल पर 36 प्रतिशत तथा डीजल पर 26 प्रतिशत वैट ही लागू होगा।

Gehlot government gave relief before Rajasthan budget 2021, petrol and diesel became cheaper by reducing VAT

बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल पर प्रति लीटर 38 प्रतिशत वैट और 1.75 रुपए सेस तथा डीजल पर 28 रुपए प्रति लीटर वैट और 1.50 रुपए सेस वसूला जाता है। अब राज्य सरकार ने वैट घटाने का फैसला किया है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि राजस्थान के श्रीगंगानगर समेत कई जगहों पर पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान सरकार की ओर जारी पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने के आदेश रात 12 बजे से लागू हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से लोगों को सस्ता पेट्रोल मिलना शुरू हो गया है। वैट में दो फीसदी की कमी के बाद अब प्रदेश में पेट्रोल 92.50 रुपए तथा डीजल 84.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यानी पेट्रोल पर 1.35 रुपये और डीजल पर 1.32 रुपये की कमी हुई है। गुरुवार को पेट्रोल 93.85 और डीजल 85.94 रुपये प्रति लीटर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+