Raju Thehat Arretsted : गैंगस्टर राजू ठेठ जयपुर में BJP नेता प्रेमसिंह बाजौर के मकान से गिरफ्तार, VIDEO

जयपुर, 4 मार्च। हाल ही जमानत पर छूटने के बाद खुलेआम घूम रहा कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट (ठेठ) को फिर पकड़ लिया गया है। इस बार जयपुर ​की महेश नगर थाना पुलिस ने राजू ठेहट को गुरुवार शाम स्वेज फार्म से शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गैंगस्टर, गनमैन व साथी पकड़े गए

गैंगस्टर, गनमैन व साथी पकड़े गए

जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गैंगस्टर राजू ठेठ उसके तीन गनमैन और एक अन्य साथी के साथ धर दबोचा है। जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो बीजेपी नेता प्रेम सिंह बाजौर के मकान में मौजूद था।

 गश्त कर रही पुलिस को मिली सूचना

गश्त कर रही पुलिस को मिली सूचना

मीडिया से बातचीत में महेश महेश नगर थाना अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि वो रात की गश्त पर थाने से रवाना हुए, तभी उन्हें राजू ठेठ के स्वेज फार्म स्थित प्रेम सिंह बाजोर के मकान में मौजूद होने की सूचना मिली।

पकड़ा तो वह शोर मचाने लगा

सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने जब राजू ठेठ को पकड़ा तब वो शोर मचाने लगा। लेकिन इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ वहां गई थी। अभी यह नहीं पता चल सका है कि राजू ठेठ भाजपा नेता के मकान में किराए पर रहता है या फिर वो यहां किसी से मिलने आया था।

तीन गनमैन रखत था साथ

तीन गनमैन रखत था साथ

जयपुर डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने बताया कि हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद गैंगस्टर राजू ठेठ स्वेज फार्म के एक मकान में रह रहा था। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि गैंगस्टर राजू ठेठ तीन गनमैन साथ रखता है। गनमैन आते-जाते समय भी उसके साथ रहते हैं। मकान के आस-पास कई सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत हो गई थी। पुलिस ने आशंका जताई कि गैंगस्टर ठेठ के संबंध में यह भी सूचना मिली कि वह जल्द अपनी गैंग सक्रिय करने की फिराक में है।

 इनकी हुई गिरफ्तारी

इनकी हुई गिरफ्तारी

1. गैंगस्टर राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू ठेठ

2. हरियाणा से बुलाए गए गनमैन हरिओम शर्मा व नरेश सिंह
3. राजस्थान में सीकर निवासी गनमैन विक्रम सिंह
4. गैंगस्टर के नीमकाथाना निवासी दोस्त संजय चौधरी
5. झुंझुनूं निवासी कार चालक करण सिंह
6. जयपुर निवासी परिचित सोहन सिंह
7. नेपाल निवासी कुक गोविंद बहादुर

ये हथियार जब्त

पुलिस को गिरफ्तार सभी गनमैन के पास से 2 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक 315 बोर की राइफल, 12 बोर की एक गन और 61 कारतूस मिले हैं। हथियारों के संबंध में आरोपियों ने लाइसेंसी होना बताया है। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+