Rajasthan के पूर्व मंत्री और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जानिए पूरी वजह
राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से गुजरने वाली सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है।
Rajasthan के पूर्व चिकित्सा मंत्री और गुजरात प्रभारी केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से गुजरने वाली दो सड़कों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करने की मांग की है। रघु शर्मा ने अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा से गुजरने वाली राज्य राजमार्ग संख्या-12 सांगानेर (जयपुर) - मालपुरा केकड़ी - शाहपुरा- माण्डल (भीलवाडा) सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करने के लिए नितिन गड़करी को पत्र लिखा है।

जयपुर को उदयपुर से जोड़ता है यह मार्ग
रघु शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र केकडी से गुजरने वाली महत्वपूर्ण सडक सांगानेर (जयपुर)-मालपुरा, केकडी - शाहपुरा- माण्डल (भीलवाडा) तक की सड़क दो राष्ट्रीय उच्च मार्गो एनएच 11 जयपुर, सांगानेर व एनएच 48- भीलवाडा (माण्डल) को जोडती है। इस सड़क की लम्बाई लगभग 212 किमी है। उन्होंने इस सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करवाने का आग्रह किया है। रघु शर्मा ने बताया कि इस सड़क के राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित होने से जयपुर भीलवाडा से सीधा जुड़ जाएगा एवं इस सडक के अर्न्तजिला सड़क होने से लगभग 3 जिलो के यातायात को सुगमता प्रदान होगी। इससे आमजन को राहत मिलेगी।

अजमेर-कोटा को भी नेशनल हाइवे के जरिए कनेक्ट करने की मांग
विधायक रघु शर्मा ने अजमेर जिले के एनएच 48 पर स्थित नसीराबाद से देवली राष्ट्रीय उच्चमार्ग संख्या 52 तक की सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करवाने का भी अनरोध किया है। शर्मा ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र केकड़ी की महत्वपूर्ण सड़क नसीराबाद (एनएच 48) से देवली ( एनएच 52) तक की सड़क दो राष्ट्रीय उच्च मार्गो को जोड़ती है। इस सड़क की लम्बाई लगभग 100 किमी है। इसे राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करने से अजमेर कोटा से सीधा जुड़ जाएगा। जो आगे मध्यप्रदेश सीमा तक जुड़ता हैं। यह सड़क अर्न्तजिला एवं अर्न्तराज्य सड़क होने से लगभग दो राज्यों के यातायात को सुगमता प्रदान करेगा। इससे आमजन के समय मे भी काफी बचत होगी।













Click it and Unblock the Notifications