चुनावी रंजिश में पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला, सड़क पर पत्थर रखकर रुकवाई गाड़ी
जयपुर, 7 सितम्बर। पंचायत समिति धवा के उप प्रधान पद को लेकर जारी चुनावी रंजिश में अज्ञात लोगों ने पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अपने प्रत्याशियों को उप प्रधान के मतदान को लेकर धवा जा रहे थे। वही लूणावास कला के निकट 5-6 अज्ञात लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर उसके बाद गाड़ी पर पत्थर मारे।
वहीं, जोगाराम पटेल के सिर में गहरी चोट लगी। सिर में गहरी चोट लगने से पूर्व विधायक संभल नहीं पाए ऐसे में पूर्व विधायक जोगाराम पटेल को धवा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उनका इलाज शुरू कर दिया।
पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने से बोल नहीं पा रहा हूं वही इलाज के बाद आपको पूरी जानकारी बता देंगे।
बता दें कि इस बार नवसृजित पंचायत समिति धवा में कांग्रेस का बोर्ड नहीं बना। ऐसे में उप प्रधान भाजपा का शेराराम बना, जिसकी बदौलत से रास्ता रोककर पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications