जयपुर : इंदिरा बाजार में पटाखों की दुकान में लगी आग के बाद छूटे पटाखों की चपेट में कई दुकानें, वाहन भी जले

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंदिरा बाजार में शनिवार दोपहर को पटाखों की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद दुकान से पटाखे छूटने लगे। हवाई आतिशबाजी ने आस-पास की कई दुकानों को भी चपेट में ले लिया। साथ ही दुकानों के बाहर खड़े वाहनों में भी आग लग गई। आधा दर्जन से ज्यादा जले हैं।

fire in Jaipur

थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आस-पास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। देखते ही देखते जयपुर के परकोटे स्थित इंदिरा बाजार पूरा बंद हो गया। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को काबू करने की कोशिश की। आग से कुछ लोगों के मामूली झुलसने की खबर है। मौके पर पहुंची चार दमकलों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को फैलने से रोकने के लिए काफी देर तक बिजली सप्लाई को भी बंद कर दिया गया।

जान बचाकर निकले कर्मचारी
बता दें कि जयपुर का परकोटा सबसे भीड़भाड़ वाली जगहों में से एक है। दुकान में अचानक आग लगने के कारण जान बचाकर दुकान के कर्मचारी बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की दुकानों को अपनी चपेट में लिया। आस-पास के लोगों ने बाल्टियों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत की इसके बाद आग पर काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+