राजस्थान में फर्जी ED की एंट्री, संपत्ति अटैच का बोर्ड लगाया, फेक नोटिस तक भेज डाले
Fake ED Rajasthan: फर्जी सरकारी अफसर तो आए दिन सामने आते रहते हैं, मगर राजस्थान में तो सरकार की टॉप मोस्ट संस्थाओं में से एक संस्था ED के नाम पर ही फर्जीवाड़ा हो गया।
राजस्थार में फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हुई है। इसने न केवल फर्जी नोटिस भेजे बल्कि जयपुर में कालवाड़ रोड पनर पार्थ सिटी में ईडी का बोर्ड लगाकर संपत्ति भी अटैच कर दी।

राजस्थान के जयपुर में फर्जी ईडी का मामला खुद असली ईडी के संज्ञान में भी आ चुका है। ईडी इसे फेक मानते हुए दूसरे राज्यों में हुए फर्जी ईडी के एक्शन का अध्ययन किया है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों का कहना है कि कालवाड़ रोड पर पार्थ सिटी में 29 जनवरी को कुछ लोग वाहनों में सवार होकर आए और संपत्ति अटैक करने का बोर्ड लगा गए।
फर्जी ईडी केस राजस्थान में फर्जी पत्र व्यवहार की बात भी सामने आ रही है, मगर अभी कोई परिवादी पत्र या नोटिस के साथ सामने नहीं आया। उधर, ईडी ने भी पूरे मामले को भले ही फेक मान लिया, मगर कोई अलर्ट
जारी नहीं किया।
जब सामने आए ED के फर्जी अफसर
केस-एक
साल 2023 में दिल्ली के द्वारका के बाबा हरिदास नगर के एक घर में कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर घुसे और बोले कि उन्हें इत्तला मिली है कि यहां पर हवाला का पैसा है। घर की तलाशी ली और वहां से 3 करोड़ रुपए नगद जब्त करके ले गए। बोले कि अगले दिन ऑफिस आना। अब तक इस मामले की जांच जारी है।
केस-2
दक्षित मुंबई के झवेरी बाजार इलाके में जनवरी 2023 को फर्जी ईडी का केस सामने आया। यहां फर्जी ईडी वालों ने छापा मारा और 1.70 करोड़ रुपए का 3 किलो सोना व 25 लाख रुपए नगद जब्त करके ले गए। शुरुआती जांच में दो लोगों को पकड़ा भी गया था।
केस-3
इसी माह तमिलनाडु पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो फर्जी ईडी अधिकारी बनकर ठगी की वारदातें करता था। गिरोह के पांच सदस्य पकड़े गए हैं। आरोप है कि इन्होंने कपड़ा व्यापारियों से 1.69 करोड़ लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications