राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE : पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़ी, गाड़ियों के शीशे तोड़े, तीन व्यक्ति घायल, VIDEO

जयपुर। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 के पहले चरण के तहत शुक्रवार को प्रदेश में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान हो रहा है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी शांति से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सर्दी की वजह मतदान की गति धीमी रही। धूप खिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में मतदाता बूथों तक पहुंचे।

सीकर के अजीतगढ़ में दो पक्ष भिड़े

सीकर के अजीतगढ़ में दो पक्ष भिड़े

इधर, सीकर जिले में चुनाव को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत की खबर है। यहां के अजीतगढ़ थाना इलाके के जोगियों के मोहल्ले में गुरुवार देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें कई गाडियों के शीशे तोड़ दिए गए और तीन लोगों के चोटें आई हैं। घायलों को अजीतगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भाग गए। फिलहाल मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।

 पीथलपुर में पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़ी

पीथलपुर में पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़ी

सीकर के अजीतगढ़ पंचायत समिति के पीथलपुर गांव में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़ ली। मतदान केंद्र के भीतर युवक बार-बार आ जा रहा था और उत्पात मचा रहा था। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे रोका। रोकते ही युवक पुलिसकर्मी से उलझ गया और उससे हाथापाई करने लगा और पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़ ली बाद में और पुलिसकर्मी आए और आरोपी युवक को पकड़कर अजीतगढ़ थाने ले गए पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

 बीकानेर में 125 ग्राम पंचायतों में मतदान

बीकानेर में 125 ग्राम पंचायतों में मतदान

बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को तीन पंचायत समिति क्षेत्र नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। 12 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ में 25.91 फीसदी तथा नोखा में 33.95 व पांचू में 32.52 फीसदी मतदान हुआ। जिले की 125 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंच पदों के लिए मतदान चल रहा है।

 डेकवा व कुस्तला में दस मिनट थमा मतदान

डेकवा व कुस्तला में दस मिनट थमा मतदान

सवाईमाधोपुर जिले में खण्डार व चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। चौथ का बरवाड़ा में डेकवा व कुस्तला में इवीएम में तकनीकी समस्या के चलते करीब 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। वहीं दोपहर साढ़े 11 बजे करीब बूथ नंबर 60 पर इवीएम खराब हो गई। इससे मतदान रुक गया। काफी देर तक ग्रामीणों को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा।

 पहले चरण में ढाई हजार ग्राम पंचायतों में वोटिंग

पहले चरण में ढाई हजार ग्राम पंचायतों में वोटिंग

बता दें कि राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 17242 और पंच के लिए 42704 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद 36 सरपंच और 11035 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+