जयपुर के जंगल में मरे पाए गए युवक-युवती, पास ही पड़ा था उनका मोबाइल

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक युवक और युवती मृत पाए गए। दोनों की लाशें झाड़ियों में पड़ी थीं। उनके पास से एक मोबाइल भी पड़ा था। दो लाशें मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जयपुर के एडिश्नल डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि युवक-युवती की लाशें नांगल सिरस गांव में स्थित जंगल से बरामद हुईं। युवती की पहचान 18 वर्षीय मनीषा और युवक की पहचान 24 वर्षीय दीपक रैगर के तौर पर हुई।

Couple found dead in jaipur

पुलिस ने उनके पास पड़ा मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसके आधार पर ही दोनों की पहचान हो पायी। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। सूचना मिलने के बाद एडिश्नल डीसीपी बजरंग सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जमा किए। शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। आसपास के गांवों और कस्बों में उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+